बॉलीवुड

ये हैं बॉलीवुड की सिंगल मदर्स जिन्होंने मां के साथ निभाया पिता का फर्ज,अकेले की बच्चों की परवरिश

दुनिया में भगवान से भी ऊंचा मां का दर्जा होता है। शायद इसलिए कहा जाता है कि, दुनिया में मां से बड़ा योद्धा कोई नहीं क्योंकि मां जो अपने बच्चों के लिए कर सकती है वह कोई और नहीं कर सकता। मां अपने बच्चों को निस्वार्थ प्रेम के साथ-साथ वो हर सुख देना चाहती है जिसमें उनके बच्चे खुश रहें।

गौरतलब है कि मई के दूसरे रविवार को दुनिया भर में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ ऐसे ही सिंगल्स मदर्स के बारे में जिन्होंने खुद के दम पर अपने बच्चों को पाला पोसा और वह एक खुशहाल जिंदगी जी रही है। आइए जानते हैं कौन है ये अभिनेत्रियां?

रवीना टंडन

mothers day 2022

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मस्त-मस्त गर्ल कही जाने वाली मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने करियर की शुरुआत में ही दो बेटियों को गोद ले लिया था। बता दें, उन्होंने दोनों बेटियां पूजा और छाया को गोद लेने के बाद ही साल 2004 में अनिल थदानी के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद उनके घर बेटी राशा और रणवीर का जन्म हुआ। बता दे रवीना टंडन की गोद ली हुई दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और अब रवीना नानी भी बन चुकी है।

सुष्मिता सेन

mothers day 2022

साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना परचम लहराने वाली मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन को भला कौन नहीं जानता। गौरतलब है कि सुष्मिता सेन ने अब तक शादी नहीं की है और वह अपनी दोनों गोद ली हुई बेटी रिनी और अलीशा की देखभाल कर रही है। बता दे सुष्मिता सेन महज 25 साल की थी तभी उन्होंने रिनी को गोद ले लिया था। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में बेटी अलीशा को गोद लिया। बता दे उनकी बेटी रिनी एक शॉर्ट फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी है।

नीना गुप्ता

mothers day 2022

बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। उन्होंने काफी लंबे समय तक वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को डेट किया था। इसके बाद उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ लेकिन उन्होंने रिचर्डस से शादी नहीं रचाई। उन्होंने अकेले ही अपनी बेटी की परवरिश की।

करिश्मा कपूर

mothers day 2022

कपूर खानदान की सबसे बड़ी बेटी और मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही है। गौरतलब है कि करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई थी लेकिन इनका जल्द ही तलाक हो गया। इसके बाद करिश्मा ने अकेले ही अपने बच्चों का पालन पोषण किया।

कोंकणा सेन शर्मा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने मशहूर अभिनेता रणवीर शौरी के साथ शादी रचाई थी, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही इन दोनों का रिश्ता टूट गया। तलाक के दौरान कोंकणा प्रेग्नेंट थी ऐसे में उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ। पति से अलग होने के बाद कोकणा सेन शर्मा अकेले ही अपने बेटे की परवरिश कर रही है।

अमृता सिंह

mothers day 2022

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। गौरतलब है कि अमृता सिंह ने जाने-माने अभिनेता सैफ अली खान के साथ शादी रचाई थी लेकिन सारा और इब्राहिम के जन्म के बाद इन दोनों का तलाक हो गया। ऐसे में फिर अमृता सिंह ने अपने बच्चों की परवरिश की। गौरतलब है कि सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा है तो वहीं उनके भाई इब्राहिम खान असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं।

पूनम ढिल्लों

mothers day 2022

जानी-मानी अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने मशहूर फिल्म निर्माता अशोक ठकेरिया के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद उनके घर 2 बच्चों का जन्म हुआ लेकिन इन दोनों का जल्द ही तलाक हो गया। पति से अलग होने के बाद पूनम ढिल्लों ने अपने दो बच्चों की परवरिश अकेले ही की और आज वह अपने बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही है। बता दे अब उनके दोनों बच्चे बड़े हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button