अन्य

गोद में उठाने पर भड़की दुल्हन ने सबके सामने कर दिया ऐसा काम, जो भी देखा दंग रह गया: देखें वीडियो

भारत एक बड़ा ही कमाल का देश है। यहाँ समय-समय पर कुछ ऐसी घटनाएँ देखने को मिल जाती हैं, जिसकी उम्मीद भी नहीं होती है। भारत अपनी शानदार और ठाठ-बाठ से होने वाली शादियों के लिए भी जाना जाता है। यहाँ शादी के समय जयमाल की परम्परा काफ़ी समय से चली आ रही है। अक्सर आपने शादियों में जयमाल का कार्यक्रम देखा होगा। जयमाल के समय दूल्हा-दुल्हन को गोद में उठाने की परम्परा होती है। लेकिन एक शादी में यह परम्परा विवाद का कारण बन गयी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो ख़ूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर ख़ूब मज़े ले रहे हैं। कई लोगों ने तो इस वीडियो के ऊपर टिप्पणियाँ भी की हैं। आपको बता दें यह वीडियो शादी में जयमाल के दौरान का है। जयमाल के दौरान एक ऐसी घटना घट गयी, जिसकी ना ही दूल्हे ने कल्पना की थी और ना ही बारात में शामिल लोगों ने की थी। यक़ीनन आप भी इस जयमाल के वीडियो को देखेंगे तो आप भी हैरानी में पड़ जाएँगे।

दरअसल इस वीडियो में साफ़-साफ़ दिखता है कि शुरुआत में जब जयमाल डालने के लिए दूल्हे को कोई उठाता है तो वह इनकार कर देता है। लेकिन बाद में ख़ुद को उठाने देता है। इस वीडियो को कई फ़ेसबुक पेज पर भी धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है हंस-हँसकर पागल हुए जा रहा है। दूल्हे का रिस्तेदार दूल्हे को ज़बरदस्ती उठा लेता है। लेकिन दुल्हन को उठाने वाला कोई नहीं आता है। दुल्हन ख़ुद ही ऊँचक-ऊँचक कर दूल्हे को जयमाल डालने की कोशिश करती है। अचानक से दुल्हन का एक रिश्तेदार आता है और दुल्हन को उठा लेता है और दुल्हन जयमाल की रश्म पूरी करती है।

लेकिन इसके बाद जो हुआ इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। दुल्हन को गोद में उठाने और जयमाल डालने तक तो सबकुछ ठीक था। लेकिन जैसे ही दुल्हन का रिस्तेदार दुल्हन को नीचे उतारता है, माहौल बदल जाता है। नीचे आते ही दुल्हन ने रिस्तेदार की गाल पर एक ज़ोरदार थप्पड़ जड़ दिया। यह देखकर दुल्हन का रिस्तेदार हतप्रभ रह जाता है, उसे कुछ समझ में ही नहीं आता है कि ये क्या हो गया। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस रश्म से दुल्हन नाराज़ हो गयी थी, क्योंकि इसी दौरान उसके साथ छेड़-छाड़ हुई थी।

दुल्हन का रिस्तेदार अपना ग़ुस्सा निकालने के लिए पास में खड़ी महिला को थप्पड़ जड़ देता है और वहाँ से चला जाता है। दूसरी तरफ़ दूल्हा, दुल्हन को हैरानी भरी नज़रों से देखता रह गया। आपको बता दें यह वीडियो कब का और कहाँ का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इसे कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, तब से यह वीडियो ख़ूब वायरल हो रहा है। आपको यू-ट्यूब पर जयमाल के दौरान की कई फ़नी वीडियो देखने को मिल जाएँगी। इनमें से कुछ वीडियो देखकर आप अपनी हँसी नहीं रोक पाएँगे।

देखें वीडियो –

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button