मनोरंजन

पंडितजी फेरे के लिए दे रहे थे आवाज, दुल्हन सोफे पर कर रही थी ऐसा काम, देखें Video

शादी का सीजन इन दिनों जोरों शोरों से चल रहा है। इस शादी को लेकर हर किसी में क्रेज होता है। खासकर दुल्हन तो अपनी शादी को लेकर बड़ी उत्साहित रहती है। शादी के पहले वह मन में कई सारे प्लान बनाती है। जैसे शादी वाले दिन कौन सा लहंगा पहनेंगी, कैसे-कैसे पोज देगी, कैसी एंट्री करेगी इत्यादि। हर दुल्हन यही चाहती है कि शादी वाले दिन वह बेस्ट दिखे। हालांकि सपनों और हकीकत में जमीन आसमान का अंतर होता है।

शादी में खर्राटे लेती दिखी दुल्हन

जब शादी होती है तो उसमें ढेर सारी रस्में होती है। फिर अधिकतर हिंदू शादियाँ रात को ही होती है। खासकर मंडप और फेरे की रस्म देर रात से शुरू होती है तो सुबह तक चलती है। ऐसे में दूल्हा दुल्हन का रात भर जगना भी बड़ा चुनौतीभरा काम होता है। क्योंकि वह दिन भर अन्य रस्मों और तैयारियों में पहले ही थके रहते हैं। ऊपर से उन्हें रातभर जागना पड़ता है।

इस बीच एक दुल्हन तो अपनी शादी में इतनी थक गई कि फेरे के पहले ही घोड़े बेचकर सोने लगी। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का मजेदार वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन सजधज कर सोफ़े पर बैठी है। लेकिन इस दौरान उसकी नींद लग जाती है। वह इस तरह चेन से सोती दिखाई दे रही है मानो उसकी शादी नहीं है।

दुल्हन को सोता देख लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

दुल्हन का सोते हुए वीडियो उसकी का कोई रिश्तेदार बना लेता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर witty_wedding नाम के पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है “जब पंडितजी दुल्हन को फेरे के लिए बुलाएं। लेकिन वह शादी से भी कोई अहम चीज (नींद लेना) कर रही हो।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इसे बड़ा पसंद कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा “आखिर दुल्हन भी इंसान है। उसे भी दिनभर की थकान मिटाने का हक है।” फिर दूसरा शख्स लिखता है “आय हाय। ये दुल्हन सोते हुए कितनी प्यारी लग रही है।” वहीं एक और शख्स लिखता है “दुल्हन पर बड़ी दया आ रही है। बेचारी को आराम करने का समय नहीं मिल रहा है।” वहीं एक ने लिखा “अभी जितना सोना है सो लो, फिर ससुराल में नींद हराम होनी है।”

यहां देखिए वीडियो:

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button