अध्यात्म

दीपावली पर अपने घर ले आएं ये चीजें, हमेशा घर में रहेगी बरकत, पैसों की नहीं होगी कमी

हिंदू धर्म में दिवाली का त्यौहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है, दिवाली आने से पहले ही लोग अपने घरों की साफ-सफाई और सजावट में जुट जाते हैं, सभी लोग अपने घर की सुंदरता का काफी ध्यान रखते हैं और तरह-तरह की रंग बिरंगी लाइट लगाते हैं, घर के लिए सजावट की कई चीजों की खरीदारी भी करते हैं लेकिन ज्यादातर सभी लोग सभी तैयारियां तो कर लेते हैं लेकिन उनको कुछ विशेष चीजों की खरीदारी का ध्यान नहीं रहता है।

जी हां, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनको अगर आप खरीद कर लाते हैं तो इससे आपके धन में वृद्धि होती है, अगर आप दिवाली पर इन चीजों को अपने घर में लाते हैं तो इससे दरिद्रता का नाश होता है, जैसा कि आप लोग जानते हैं धनतेरस और दिवाली के दिन लोग जमकर खरीदारी करते हैं, अगर शुभ मुहूर्त में कुछ सामान खरीद कर अपने घर में लाया जाए तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है, इन चीजों को घर में लाने से अपार धन में बढ़ोतरी होती है, आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो आप अपने घर में लाकर उनकी विधि विधान पूर्वक पूजा करते हैं तो इससे आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

दीपावली पर घर ले आए यह विशेष चीज़ें

गोमती चक्र

अगर आप चाहते हैं कि आपके धन में वृद्धि हो तो इस स्थिति में आप दीपावली के दिन पांच गोमती चक्र और काली हल्दी, चांदी के सिक्के के साथ पीले वस्त्र में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दीजिए, इससे धन की कमी दूर होती है, इसके अलावा दुर्भाग्य को दूर करने के लिए आप दीपावली के दिन सुबह के समय 3 गोमती चक्र का चूर्ण बनाकर अपने घर के सामने बिखेर दीजिए।

काली हल्दी

धन लाभ प्राप्त करने के लिए आप दीपावली की रात को काली हल्दी घर लेकर आएं और काली हल्दी को चांदी के सिक्के के साथ पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दीजिए, इससे आपके धन में लगातार बढ़ोतरी होगी।

कमलगट्टा

अगर आप दिवाली की रात को कमलगट्टे को अपनी तिजोरी में रखते हैं तो इससे आपकी तिजोरी कभी भी पैसों से खाली नहीं रहेगी, यह हमेशा पैसों से भरी रहेगी, आप दिवाली के दिन कमल गट्टे की माला लक्ष्मी जी को अर्पित कीजिए, इससे धन लाभ प्राप्त होता है।

हत्था जोड़ी

अगर आप धन लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो हत्था जोड़ी के पौधे की जड़ लीजिए और दिवाली की रात को इसको सिद्ध करके अपनी तिजोरी में रख दीजिए।

नागकेसर

आप नागकेसर को दीपावली की रात को चांदी की डिब्बी में शहद में मिलाकर रखें, इससे धन लाभ मिलता है।

एकाक्षी नारियल

एकाक्षी नारियल माता लक्ष्मी जी का स्वरूप माना जाता है, अगर आप दिवाली की रात को लक्ष्मी जी की पूजा के बाद एकाक्षी नारियल को अपने घर या तिजोरी रखते हैं तो इससे धन की कमी दूर होती है।

उपरोक्त कुछ विशेष चीजों के बारे में जानकारी दी गई है, अगर आप दिवाली के दिन यह चीजें अपने घर में लेकर आते हैं तो इससे माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी और धन से जुड़ी हुई समस्याएं समाप्त हो सकती हैं, इसलिए आप इस दीपावली पर यह चीजें घर लेकर जरूर आइये।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button