राशिफल

मिथुन राशि में बुध हुए मार्गी, इन 8 राशियों के शुभ समय की हुई शुरुआत, परेशानियां होंगी दूर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध की स्थिति ठीक है, तो इसकी वजह से व्यक्ति की बुद्धि पूरा साथ देती है, क्योंकि बुध ग्रह का संबंध बुद्धि और वाणी से होता है। इसकी स्थिति ठीक होने की वजह से बुद्धिमानी के बल पर मनुष्य बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है, परंतु बुध की स्थिति किसी व्यक्ति की कुंडली में ठीक नहीं है तो इसके कारण व्यक्ति को कामकाज में बाधाओं का सामना करना पड़ता है, इतना ही नहीं बल्कि व्यक्ति की बुद्धि भी भ्रमित हो जाती है।

आपको बता दें कि 12 जुलाई 2020 की दोपहर 1:56 बजे पर बुध ग्रह मिथुन राशि में मार्गी हो गए हैं, और यह 14 अक्टूबर 2020 की सुबह 6:34 बजे तक इसी राशि में मार्गी रहने वाले हैं। बुध का मार्गी होना सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य डालेगा। आखिर यह बदलाव आपकी राशियों पर कैसा असर डाल सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

आइए जानते हैं मिथुन राशि में बुध ग्रह का मार्गी होना किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले व्यक्तियों के ऊपर बुध ग्रह का मार्गी होना शुभ प्रभाव डालने वाला है। आपके जो भी सोचे हुए कार्य है, वह सफलतापूर्वक पूरे होंगे। नौकरी और व्यापार में आपको आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी बनाई गई योजनाएं बिना रुकावट पूरी होंगी। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह आने वाले समय में फायदेमंद रहने वाला है। आप अपने पुराने कर्ज से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। कार्यस्थल में साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे। बहुत से मामलों में आपके किस्मत के सितारे साथ देंगे।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बुध का मार्गी होना अच्छा साबित होगा। इस राशि वाले लोगों का स्वामी बुध है। आपको नौकरी के क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। माता की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं। इस समय के दौरान आपको अपने बिजनेस में तरक्की मिलने के योग बने हुए हैं। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल हो सकते हैं। आपके कामकाज से लोग प्रभावित होंगे।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए बुध का मार्गी होना अच्छा साबित होगा। आपको कामकाज की योजनाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों का कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ संबंध अच्छा रहेगा। आपको उच्च अधिकारियों की पूरी सहायता मिलेगी। बिजनेस में आपको भारी लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। किसी नए कार्य में प्रभावशाली लोगों की मदद मिल सकती है। प्रेमियों के लिए यह समय बेहतर रहेगा।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए बुध का मार्गी होना शुभ रहेगा। आपके रुके हुए काम-काज पूरे होंगे। आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यस्थल में आपके कामकाज की प्रशंसा हो सकती है। ज्यादातर मामलों में आपका भाग्य साथ देगा। आप अपनी नई योजनाओं पर ठीक प्रकार से कार्य कर सकते हैं। जिसका आपको अच्छा फायदा प्राप्त होने वाला है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। पारिवारिक रिश्तो में आपको नयापन महसूस हो सकता है।

तुला राशि वाले लोगों को बुध का मार्गी होना अति उत्तम साबित होगा। बिजनेस के क्षेत्र में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। कार्यस्थल में अधिकारियों की मदद से आप अपने जरूरी काम का समय पर पूरा करेंगे। आप अपनी नई जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से निभाने में सफल होंगे। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। किसी करीबी रिश्तेदार से आपको फायदा मिल सकता है। आपको अपनी लव लाइफ में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपके महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।

धनु राशि वाले लोगों को बुध के शुभ प्रभाव की वजह से नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। बड़े अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। व्यापार में आपको फायदा मिलने की संभावना बन रही है। लव लाइफ की परेशानियां दूर होंगी। आप अपना वैवाहिक जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत करेंगे। आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। निवेश और लेन-देन के कामों में आपको फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। विवाह योग्य लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

मकर राशि वाले लोग बुध के शुभ प्रभाव की वजह से अपनी योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं। आपको अपने कार्यों में अच्छा फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में दोस्तों की सहायता मिलेगी। बिजनेस के क्षेत्र में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय बुध के प्रभाव से अच्छा साबित होगा। आपको अपनी योजनाओं में धन लाभ मिल सकता है। पुराने निवेश का आपको अच्छा फायदा प्राप्त होगा। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर किसी नई योजना पर कार्य कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आपके निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए बुध का मार्गी होना कठिन रहेगा। इसलिए आपको इस समय के दौरान काफी संभल कर रहना होगा। आप बोलचाल के दौरान अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपकी सेहत भी कमजोर रहेगी। घर परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की जल्दी बाजी मत कीजिए।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए बुध का मार्गी होना चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। घरेलू खर्चे बढ़ेंगें। धन से संबंधित मामलों में आप उलझ सकते हैं। इस समय के दौरान आपको पैसों का लेन-देन करने से बचना होगा। आप कोई भी नया निवेश ना करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए बुध का मार्गी होना अशुभ साबित होगा। अचानक से आपके कार्यों में कुछ बदलाव होने की संभावना बन रही है। जिसकी वजह से आपकी चिंता बढ़ेगी। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी। बचत किया गया धन भी धीरे-धीरे खर्च हो सकता है। नौकरी पेशा वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच-विचार करेंगे। अधिक तनाव और नकारात्मक विचारों की वजह से आप काफी हताश रहेंगे। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। कोई भी नई योजना या नया काम शुरू करने से बचें।

मीन राशि वाले लोगो का समय मिलाजुला रहेगा। सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक खर्चा बढ़ सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों को कार्यस्थल में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। आपकी सेहत मिली-जुली रहेगी। आप किसी प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी करने का सोच विचार करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button