राशिफल

ग्रह गोचर से बना बुधादित्य योग, जानिए किन राशियों के लोगों की चमकने वाली है किस्मत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति लगातार समय के साथ-साथ बदलती रहती है। यदि ग्रह किसी व्यक्ति की राशि में शुभ स्थिति में अपनी चाल बदलते हैं तो इसकी वजह से उस राशि के व्यक्ति को अपने जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल खराब होने के कारण जीवन कष्टकारी व्यतीत होता है। आपको बता दें कि ग्रहों के युवराज कहे जाने वाले बुध 17 अगस्त की सुबह 8:28 बजे पर कर्क राशि की यात्रा समाप्त करके सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले से ही विराजमान सूर्य के साथ युति करने वाले हैं। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। आखिर बुधादित्य योग की वजह से आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? किसके जीवन में खुशियां आएंगीं, किसको कष्ट झेलना पड़ सकता है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं बुधादित्य योग की वजह से किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले विद्यार्थियों को बुधादित्य योग की वजह से शुभ नतीजे मिलेंगे। यह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छी खासी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। आप अपना कर्ज चुकाने में सफल हो सकते हैं। नव दंपति के लिए यह योग संतान प्राप्ति के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप ऊर्जा शक्ति से भरपूर रहेंगे। आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे।

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए बुधादित्य योग फलदायक सिद्ध रहने वाला है। मकान, वाहन खरीदने का सपना पूर्ण होता हुआ नजर आ रहा है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। मन में शांति बनी रहेगी। कामकाज की योजनाओं पर आप ठीक प्रकार से ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलने वाला है।

मिथुन राशि वाले लोगों को अपनी बनाई गई योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने वाला है। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। धर्म-कर्म के मामलों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को शीघ्र ही विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के सभी काम सफल होंगे। अधूरे काम कार्य प्रगति पर आएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए बुधादित्य योग शुभ रहने वाला है। अचानक आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। किसी बड़े कार्य का आपको नतीजा मिल सकता है। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। शासन सत्ता से आपको पूर्ण सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपनी योजनाओं का अच्छा परिणाम मिलने वाला है। समय और भाग्य आपके पक्ष में रहेगा।

धनु राशि वाले लोग बुधादित्य योग की वजह से भाग्यवान साबित होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको अच्छी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। विदेश में काम करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। संतान संबंधित सभी चिंता दूर होगी। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन रहने वाला है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए बुधादित्य योग अच्छा साबित होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है। ससुराल पक्ष से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का समय शुभ रहेगा। नए कार्य, व्यापार आरंभ करने की योजना बना रहे हैं तो आपका समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। आपका रुका हुआ धन मिल सकता है परंतु आपको उधार पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। आप आवेश पर नियंत्रण रखें। आप किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आप कीमती चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए बुधादित्य योग मध्यम फलदाई रहने वाला है। इस राशि के लोग अपनी गुप्त योजनाओं को किसी के सामने उजागर ना करें अन्यथा इसका कोई फायदा उठा सकता है। अप्रत्याशित रूप से आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा जिंदगी में आपको थोड़ी समझदारी से काम लेने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आप धन से जुड़ी हुई कुछ योजनाओं में कार्य करेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए बुधादित्य योग हानिकारक रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ करना पड़ सकता है। कामकाज में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक लाभ नहीं मिल पाएगा। मित्रों से मतभेद होने की संभावना बन रही है। किसी करीबी रिश्तेदार से दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी चिंतित होगा। फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला राशि वाले लोगो का समय सामान्य रहेगा। सरकार से जुड़े हुए मामलों का निपटारा हो सकता है। संतान से संबंधित थोड़ी चिंता बनी रहेगी। शादीशुदा लोग अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें। परिवार के किसी बड़े सदस्य से मतभेद हो सकता है। कुछ लोग आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

मकर राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपको अपने शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष आपके खिलाफ षडयंत्र कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में साथ काम करने वाले लोगों से वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। मौसम परिवर्तन की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा हानि हो सकती है। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना बरतें।

मीन राशि वाले लोगों के लिए बुधादित्य योग मध्यम फलदाई रहने वाला है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। किसी भी काम में जल्दी बाजी करने से बचना होगा। खास लोगों से दोस्ती हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी परीक्षा में अच्छे नतीजे हासिल करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button