अध्यात्म

इन उपायों को करने से गणेशजी आपसे होंगे प्रसन्न, जीवन में मिलेंगे शुभ परिणाम, धन की कमी होगी दूर

किसी भी पूजा-पाठ या शुभ कार्य में भगवान गणेश जी की पूजा करने का बहुत महत्व माना गया है, अगर कोई भी शुभ कार्य का आयोजन होता है तो सभी देवी देवताओं से पहले भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है, भगवान गणेश जी को प्रथम पूजनीय माना गया है, ऐसा बताया जाता है कि सबसे पहले इनकी पूजा करने से व्यक्ति के सभी कार्य सफल होते हैं और व्यक्ति के जीवन में मंगल कार्यों की शुरुआत होती है, भगवान गणेश जी व्यक्ति का जीवन सकारात्मकता से भर देते हैं, अगर भगवान गणेश जी की पूजा की जाए तो इससे दरिद्रता का भी नाश होता है और व्यक्ति के जीवन में चल रही धन से जुड़ी हुई परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

अगर आप भगवान गणेश जी को अपनी पूजा से प्रसन्न करना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, इन उपायों को अपनाकर आप भगवान गणेश जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन के बहुत से कष्टों को दूर कर सकते हैं, इन उपायों को करने से आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे।

इन उपायों को करने से गणेशजी आपसे होंगे प्रसन्न

  • अगर आप बुधवार के दिन भगवान गणेश जी को पीले रंग के वस्त्र और मिठाई अर्पित करते हैं तो इससे आपके ऊपर भगवान गणेश जी की हमेशा कृपा दृष्टि बनी रहेगी।
  • शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि अगर भगवान गणेश जी की उपासना की जाए तो इससे इनकी कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में मौजूद बुध ग्रह के दोषों का समाधान होता है, अगर आप अपनी कुंडली में बुध ग्रह को शांत करना चाहते हैं तो इसके लिए भगवान गणेश जी को रोली, मोली, चावल, धूप, दीप, मोदक, हरी दूर्वा अर्पित कीजिए, इससे आपको अपने जीवन में अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

  • अगर किसी को संतान सुख की प्राप्ति करने की इच्छा है तो इसके लिए भगवान गणेश जी को फल अर्पित कीजिए इसके साथ ही इनको लड्डुओं का भोग भी लगाएं और निर्धन और जरूरतमंद व्यक्तियों को दान दीजिए, इससे आपको फायदा प्राप्त होगा।
  • अगर आपके जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियां चल रही है तो इससे छुटकारा प्राप्त करने के लिए आप भगवान गणेश जी को लाल चंदन अर्पित कीजिए, इसके साथ ही आप लाल रंग के वस्त्र भी अर्पित कर सकते हैं, इस उपाय को करने से आपको धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।

  • अगर आपको अपने कामकाज में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है तो इस स्थिति में आप भगवान गणेश जी की नई तस्वीर अपने कार्यस्थल पर लाकर रख दीजिए और रोजाना नियमित रूप से इनके समक्ष देसी घी का दीपक जलाकर आरती कीजिए, इससे आपको अपने कार्यस्थल में लाभ मिलने लगेगा।

  • अगर किसी व्यक्ति के घर परिवार में हमेशा वाद विवाद होता रहता है, घर परिवार के लोगों के बीच आपसी संबंध खराब चल रहे हैं तो यह सभी ग्रहों के दोष की वजह से होता है, अगर आप इससे छुटकारा प्राप्त करना चाहते हैं तो बुधवार के दिन या फिर रोजाना गाय को हरा चारा खिलाएं, इससे घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

  • धन संपत्ति में वृद्धि करने के लिए भगवान गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित कीजिए, यह बहुत ही शुभ माना गया है, शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि भगवान गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करने से धन में बढ़ोतरी होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button