अध्यात्म

शनिवार को करें कपूर के ये उपाय, शनि दोष होगा दूर, जीवन में आने वाले कष्टों से मिलेगा छुटकारा

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। कपूर को शुभ माना गया है। ऐसा बताया जाता है कि पूजा के दौरान कपूर से भगवान की आरती की जाए तो यह शुभ होता है। कपूर के एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं। कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है। वातावरण में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा अगर शनिवार के दिन कपूर के कुछ उपाय किए जाए तो इससे नकारात्मकता दूर हो सकती है। कपूर के इन उपायों से व्यक्ति शनि दोषों से छुटकारा प्राप्त कर सकता है। आज हम आपको कपूर के कुछ शक्तिशाली उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनको अगर आप शनिवार के दिन करते हैं तो इससे आपको कई फायदे मिलेंगे।

शनिवार के दिन करें कपूर के यह उपाय

  • अगर आप शनिदेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें और कपूर से आरती कीजिए। इससे आपको लाभ मिलेगा।
  • अगर आप धन में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिए रोजाना रात में रसोई की साफ-सफाई करने के पश्चात चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर जलाएं। इससे धन की प्राप्ति होती है।
  • अगर आप अपने जीवन के कष्टों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इसके लिए शनिवार के दिन कपूर से शनि देव की आरती कीजिए। यह उपाय अपनाकर आप शनि के नकारात्मक प्रभावों को कम कर सकते हैं और जीवन में आने वाले कष्टों से भी मुक्ति मिलती है।

  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृ दोष या कालसर्प दोष है तो ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति को शनिवार के दिन कपूर का दान करना होगा। इससे दोष कम होते हैं।
  • शनिवार की शाम को आप हनुमान चालीसा का पाठ कीजिए, इसके पश्चात आप कपूर चलाकर हनुमान जी की आरती करें। इस उपाय को करने से आपको अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी।
  • अगर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। घर में पैसा आता है लेकिन टिकता नहीं है तो आप शनिवार के दिन एक काले कपड़े में कपूर बांधकर शनि देव के चरणों में अर्पित करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है।
  • अगर आप कोई काम कर रहे हैं, परंतु उसमें आपको कामयाबी नहीं मिल रही है। बार-बार आपके बनते हुए कार्य भी बिगड़ रहे हैं तो आप शनिवार की रात को कपूर को घी में भिगोकर सुबह-शाम जलाएं। इस उपाय को अपनाने से नाकारात्मकता दूर होती है और आपका काम बनेगा।

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर का वास्तु दोष दूर करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन घर के किसी एक कोने में कपूर जला कर रख दीजिए।
  • अगर आप अपनी किस्मत तेज करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदें डालकर स्नान कीजिए। इससे भाग्य चमकता है।
  • अगर आप शनि दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए पान के एक पत्ते पर कपूर और लोहे की कील रखकर पीपल के पेड़ पर अर्पित कीजिए। इस उपाय को करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और राहु-केतु का अशुभ प्रभाव भी समाप्त होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button