बॉलीवुड

जब भरी महफ़िल में कुमार सानू पर तान दी गई थी AK47 राइफल, सिंगर से गवायां एक ही गाना 16 बार

90 के दशक के मशहूर सिंगर कुमार सानू ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए हैं। उनकी आवाज में वो जादू है जिसे सुनने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। बता दें, सानू कुमार को सबसे पहले फिल्म ‘आंधियां’ में गाना गाने का मौका मिला था। लेकिन साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी से वह कामयाबी के शिखर पर पहुंच पाए।

kumar sanu

दरअसल, फिल्म ‘आशिकी’ के गाने इतने हिट हुए कि कुमार सानू रातोंरात बड़े सिंगर बन गए और आज भी आशिकी के गाने का दर्शकों पर खुमार है। अब तक कुमार सानू ने करीब 350 से भी ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी है।

इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं उनके जीवन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जब उन्होंने बंदूक की नोक पर एक ही गाना करीब 16 बार गया था और किसी तरह अपनी जान बचाई थी। आइए जानते हैं इस पुरे किस्से के बारे में..

बंदूक दिखाकर बार-बार गवांया एक ही गाना

दरअसल, पिछले दिनों कुमार सानू टीवी दुनिया के सबसे बड़े कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्होंने खुलासा किया था जब वह पटना में एक शो के लिए गए थे तो वहां पर कुछ लोगों ने उनसे एक ही गाना 16 बार गवायां।

kumar sanu

बकौल कुमार सानू, ”एक बार मैं पटना में शो करने गया था। मैंने कुछ गाने गाए, जो लोगों को बहुत पसंद आए। इसके बाद मैंने देखा, कुछ लोग आगे AK47 राइफल लेकर बैठे हुए थे और जो भी गाना अच्छा लगता तो फायर करते। तंबू में 6-7 छेद पहले से हो चुके थे। यह सब नजर अंदाज करते हुए मैंने ‘मैं दुनिया भुला दूंगा गाना गाया और जैसे ही दूसरा गाने लगा तो वह बंदूक वाले आए, और बोले गाना किसने बंद किया।

यह मेरा पसंदीदा गीत है। वह शराब के नशे में थे। उन्होंने मुझसे कहा सानू जी मेरे को यह गाना फिर से सुनाइए, आपको यह गीत हमारे लिए गाना ही पड़ेगा। इतना सुनने के बाद मैं डर गया, मैंने कहा भाई मैं आपके लिए दूसरा गीत गा रहा हूं।”

kumar sanu

इसके आगे कुमार सानू ने बताया था कि, ”मेरी तमाम कोशिशों के बाद भी वह लोग नहीं माने और कहने लगे हमें तो वही गाना (मैं दुनिया भुला दूंगा) चाहिए। और मुझे बंदूक दिखाने लगे। उनके ऐसा करने पर मैं फिर से ‘मैं दुनिया भुला दूंगा’ गाने लगा।

मैने उस दिन यह गाना 16 बार गाया। फिर वह सब बंदूक लेकर खुद स्टेज पर आ कर गाने लगे। माहौल खराब होता देखकर मैं पीछे के रास्ते से जल्दी से वहां से निकला और पास में ही एक होटल में ठहर गया। इसके बाद सुबह 5 बजे तक वहां गोलियां चलती रहीं।”

कुमार सानू के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड

बता दें, कुमार सानू भारतीय सिनेमा के एक ऐसे गायक है जिन्होंने करीब 1 दिन में ही 28 गाने रिकॉर्ड किए हैं। कुमार सानू ने अब तक ‘तुझे देखा तो यह जाना सनम’, ‘बस एक सनम चाहिए’, ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’, ‘अब तेरे बिन’, ‘जब कोई बात बिगड़ जाए, ‘यह काली काली’, आंखें’ ‘तेरी उम्मीद तेरा इंतजार’ जैसे कई पॉपुलर गाने गाए हैं।

बता दें 20 अक्टूबर 1957 को कोलकाता में जन्मे कुमार सानू के पिता पशुपति भट्टाचार्य भी एक मशहूर संगीतकार थे। उन्हें संगीत की शिक्षा अपने पिता से ही हासिल हुई। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में गाना गाना शुरू किया।

कुमार सानू एक ऐसे भी गायक है जिन्हें लगातार 5 साल तक फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है। बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन बता दे कि सानू अच्छे सिंगर होने के साथ-साथ बहुत ही अच्छे तबला वादक भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button