अध्यात्म

16 मई का चंद्र ग्रहण चमकाएगा इन 5 राशियों का भाग्य, जहां हाथ डालेंगे वहां से निकलेगा पैसा

ज्‍योतिष शास्त्र की माने तो हमारा अच्छा और बुरा समय हमारी राशि और उससे जुड़े ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है। यही तय करते हैं कि हमारे जीवन में सुख आएगा या दुख। इस बार 16 मई को पूर्ण चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लग रहा है। ऐसे में कुछ विशेष राशियों पर इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

बता दें कि ये चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसे उत्तरी दक्षिणी अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका के कुछ भागों में देखा जा सकेगा। इसलिए भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। तो चलिए जानते हैं कि ये चंद्र ग्रहण किन-किन राशियों के लिए अच्छे दिन लेकर आएगा।

मेष राशि (Aries)

इस राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ साबित होगा। ये आपके भाग्य को चमका देगा। जॉब में प्रमोशन मिलेगा। बिजनेस में लाभ होगा। करियर की ऊंचाइयों को देख पाएंगे। धन की कभी कोई कमी नहीं होगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह सफल होगा। जीवन में सुख अधिक आएंगे। दुख खत्म होते चले जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

वृष राशि (Taurus)

इस राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। आपके मनमर्जी के अनुसार काम होंगे। आपको अपने करियर में सफलता जरूर मिलेगी, बस आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। पुराने अटके हुए काम समय पर पूर्ण होंगे। धन की आवक बनी रहेगी। प्रेम प्रसंद के मामलों में सफलता मिलेगी। विवाह के योग बनेंगे।

सिंह राशि (Leo)

इस राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण का खूब लाभ मिलेगा। आपके घर खुशी का महौल रहेगा। धन की कोई कमी नहीं होगी। पैसा कमाने के कई अवसर मिलेंगे। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नई नौकरी मिल सकती है। वहीं जो पहले से जॉब कर रहे हैं उनकी तरक्की हो सकती है। बिजनेस में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो भी ये सही समय है। शुभ काम से यात्रा हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लिए चंद्र ग्रहण बड़ा शुभ रहने वाला है। कर्क राशि का स्वामी भी चंद्र ही होता है। ऐसे में इन्हें इस चंद्र ग्रहण का सबसे अधिक लाभ मिलेगा। अपनों से रिश्ते मधुर होंगे। घर में शुभ कार्य होंगे। संतान का सुख मिलेगा। अच्छे काम से लंबी यात्रा हो सकती है। भगवान में आस्था बढ़ेगी। पुराने सपने पूरे होंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इनके जीवन में खुशियों की बहार आएगी। सभी रुके काम एक झटके में पूर्ण हो जाएंगे। धन को लेकर कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। पैसा चारों ओर से आएगा। भविष्य की प्लानिंग अच्छी चलेगी। संतान सुख नसीब होगा। अपनों से संबंध मधुर होंगे। सेहत ठीक रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button