समाचार

शादी में पहुंचा दुल्हन के प्रेमियों का पूरा झुंड, आकर सभी दूल्हे के बगल में बैठ गए, फिर..

शादी किसी भी लड़की के लिए जीवन का सबसे बड़ा फैसला होता है। इस दिन का इंतजार उसे भी बरसों से रहता है। उसके भी कुछ अरमान रहते हैं। उसके मन में अपने होने वाले पति की छवि रहती है। मतलब उसने अपने सपनों के राजकुमार को लेकर एक पसंद बनाई होती है। ऐसे में जब घरवाले उसकी मर्जी के बिना किसी और संग शादी कर दे तो वह खुश नहीं रहती है। खासकर तब जब उसका पहले से एक प्रेमी मौजूद हो।

शादी में आए दुल्हन के 5 प्रेमी

आप ने शादी के ऐसे कई मामले देखे होंगे जहां दुल्हन की शादी में उसका प्रेमी आ जाता है। फिर जमकर बवाल होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा अनोखा मामला बताने जा रहे हैं जहां दुल्हन की शादी में एक नहीं बल्कि उसके 5-5 प्रेमी आ धमके। ये सभी उसके बॉयफ्रेंड रह चुके थे। इसके बाद शादी में जो नजारा दिखा वह आपने अपने पूरे जीवन में कभी नहीं देखा होगा। तो चलिए इस अजब-गजब मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

दरअसल यह अनोखा मामला चीन के हुबेई प्रांत के एक शहर का है। यहां एक दुल्हन की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हो रही थी। इसलिए उसने अपनी शादी में अपने सभी 5 एक्स-बॉयफ्रेंड को बुला लिया। शादी की शुरुआत तो काफी अच्छी हुई। धूमधाम के साथ बारात आई। सबका अच्छे से स्वागत हुआ। लेकिन फिर दुल्हन ने बवाल काट दिया। उसके प्रेमियों का जत्था शादी में आ पहुंचा। दुल्हन ने सभी प्रेमियों को दूल्हे के बगल में बैठाया।

शादी की सभी रस्मों में शामिल हुआ प्रेमियों का झुंड

पहले तो किसी को नहीं पता था कि ये 5 लड़के दुल्हने के प्रेमी हैं। लेकिन धीरे-धीरे शादी में सबकी पोल खुलते चले गई। दुल्हन ने भी बवाल काटने का पूरा मन बना लिया। उसने शादी की रस्मों के दौरान सभी पुराने प्रेमियों को दूल्हे के पास बैठा दिया। इन पांचों के लिए बकायदा स्पेशल टेबल भी लगवाई गई। इन्हें शादी में सबसे स्पेशल गेस्ट के रूप में दुल्हन ने पेश किया। ये सभी प्रेमी शादी की सारी रस्मों में भी शामिल हुए।

दुल्हन की यह हरकत देख दूल्हा और वर पक्ष के सभी लोग हक्के-बक्के रह गए। वहीं खुद दुल्हन के घर वाले भी बेटी की इस हरकत से दंग रह गए। हालांकि उन्होंने किसी तरह मामला संभाल लिया। और बेटी की शादी अच्छे से सम्पन्न कर दी। यह काफी हैरानी की बात थी कि दुल्हन के 5 प्रेमियों के आने के बावजूद उसकी शादी टूटी नहीं और अच्छे से हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button