अध्यात्म

अद्भुत: सावन के महीने में भगवान शिव के गले में बैठ गया कोबरा, नज़ारा देखकर लोगों ने कहा चमत्कार

यह बात सभी लोग जानते हैं कि सावन का महीना चल रहा है और यह भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना होता है। सावन के इस महीने में भगवान शिव अपने भक्तों को तरह-तरह रूप में दर्शन देते हैं। कई लोगों को भगवान सपने में दिखाई देते हैं तो कई लोगों को भगवान दर्शन किसी जीव के रूप में देते हैं। सावन के इस महीने में भगवान अपना स्थान कैलाश छोड़कर एक महीने के लिए धरती पर आते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।

यही वजह है कि सावन के महीने में भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना करके उन्हें प्प्रसन्न करने की हर कोशिश करते हैं। कहा जाता है कि भगवान शिव अगर किसी के ऊपर एक बार अपनी कृपादृष्टि बना लें तो उसका पूरा जीवन ही सफल हो जाता है। इस दुनिया में कई ऐसे लोग भी हैं, जो देवी-देवताओं पर यक़ीन नहीं करते हैं। ऐसे लोगों के लिए समय-समय पर भगवान चमत्कार दिखाते रहते हैं। इन चमत्कारों को देखने के बाद लोगों को यक़ीन हो जाता है कि भगवान मौजूद हैं।

नज़ारा देखकर हैरानी से भर उठे लोग:

भगवान शिव को जीवों से बहुत प्रेम हैं। इन्होंने संसार की भलाई के लिए समुद्र मंथन से निकले हुए ज़हर का पान किया था, जिसकी वजह से इनका कंठ नीला पड़ गया था। इसी वजह से इन्हें निलकंठ के नाम से भी जाना जाता है। निलकंठ भगवान शिव अपने गले में हर समय साँप लपेटे रहते हैं। यह तो ज़्यादातर शिवमूर्ति में देखने को मिलता है। लेकिन हाल ही में ऐसा नज़ारा दिखा, जिसे देखने के बाद लोगों ने कहा कि यह तो साक्षात शिव का स्वरूप है। भगवान का यह चमत्कार लोगों को हैरानी में डाल गया।

कोबरा जाकर लिपट गया भगवान शिव के गले में:


जानकारी के अनुसार आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिल रहा है। जिसे देखकर लोगों की आँखें फटी की फटी रह गयी। दरअसल वीडियो में साफ़-साफ़ देखा जा सकता है कि एक कोबरा भगवान शिव की मूर्ति पर बैठा हुआ है। एक असली कोबरा जाकर भगवान शिव के गले में लिपट जाता है। सावन के इस पवित्र महीने में यह नज़ारा देखकर लोग धन्य हो गए हैं। इस वीडियो को इस समय जमकर शेयर किया जा रहा है। जो भी इस वीडियो को देखकर रहा है उसकी हैरानी का ठिकाना नहीं रह रहा है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार यह अद्भुत नज़ारा तेलंगाना का है। तेलंगाना के करीमनगर में भगवान शिव का यह अद्भुत चमत्कार देखने को मिला। इस घटना को लोग बहुत ही शुभ माँ रहे हैं। कई लोगों ने यह अद्भुत नज़ारा देखकर इसका वीडियो बना लिया तो कइयों ने सेल्फ़ी भी ली। बाद में एक एनजीओ ने कोबरा को मूर्ति पर से उतारकर उसे जंगल में छोड़ दिया। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि भगवान शिव की एक बहुत बड़ी मूर्ति है, जिसपर एक कोबरा लिपटा हुआ है। यह अद्भुत नज़ारा देखने के बाद लोग इस वीडियो को शेयर करने से ख़ुद को नहीं रोक पा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button