जरा हटके

मगरमच्छ को पालतू कुत्ते की तरह मुंह में खाना देते दिखा कपल, फिर.. Video

मगरमच्छ (aligator) की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में होती है। पानी के अंदर तो ये और भी घातक होता है। इस विशाल जीव को देखकर ही लोग थर-थर कांपने लगते हैं। कोई भी इनके पास जाने की हिम्मत नहीं करता है। उनके जबड़े इतने बड़े और तीखे होते हैं कि यह इंसान तक को कुछ मिनटों में चट कर सकते हैं। इस बीच एक कपल मूर्खता दिखाते हुए इस खतरनाक जीव को हाथ से खाना खिलाने पहुंच गया।

मगरमच्छ को मुंह में खाना देने लगा कपल

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों मगरमच्छ को खाना खिलाते एक कपल का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो फ्लेरिडा का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक कपल ने ऐसी मूर्खता कर दी जिसे देखकर शायद आपका भी दिमाग खराब हो जाएगा। यह कपल नदी में आराम से बैठ गया। इसके बाद वहां मौजूद एक मगरमच्छ को अपने हाथों से खाना खिलाने लगा।

कपल ने इस मगरमच्छ को ऐसे खाना खिलाया जैसे मानो वह कोई पालतू कुत्ता हो। इस दौरान वह जरा सा भी नहीं डरे। दोनों नदी में आराम से ऐसे बैठ गए जैसे किसी गार्डन में बैठे हो। इसके बाद उन्होंने मगरमच्छ को खाने का लालच देकर अपने पास बुलाया। फिर उसे अपने हाथों से भोजन दिया। वह तो गरिमत रही कि मगरमच्छ ने कपल को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। लेकिन उनका यह वीडियो सामने आने के बाद लोग जरूर भड़क गए।

लोगों का फूटा गुस्सा

इस वीडियो को देखने के बाद लोग कपल के ऊपर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए। दरअसल लोगों का मानना है कि इन लोगों की इसी हरकतों के कारण मगरमच्छ आगे चलकर इंसानों, छोटे जानवरों और बच्चों पर हमला करते हैं। इसके अलावा फ्लोरिडा में ऐसे मगरमच्छों को खाना खिलाना गैरकानूनी भी है।

एक यूजर ने तो ये भी पॉइंट आउट किया कि कपल के हाथ में गार्लिक सैंडविच है। वह ऐसा खाना देकर मगरमच्छ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लोगों का कहना है कि जब इंसान इस तरह जानवरों के इलाके में घुस जाता है तो वह मजबूत होकर हमला करते हैं। कई लोगों ने ये भी कहा कि कपल को वीडियो बनाकर ये लग रहा होगा कि वह बहादुर है। लेकिन ये पागलपन और बेवकूफी है। इससे आपकी जान भी जा सकती है।

यहां देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Only In Florida (@onlyinfloridaa)

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आप कभी मगरमच्छ को इस तरह पास से खाना खिलाने की हिम्मत करेंगे? हमारी माने तो ये मूर्खता न करने में ही भलाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button