राशिफल

इस सप्ताह भोलेनाथ की कृपा से इन 7 राशियों का होगा बेड़ा पार, पैसों की स्थिति में आएगा सुधार

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 3 जून से 9 जून तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। परिवार की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने किसी प्रकार के फैसले अपने परिवार पर ना थोपें। किसी धार्मिक आयोजन में सेवा करने का मौका मिल सकता है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

प्यार के विषय में : वैवाहिक संबंधों में संभल कर चलने का सप्ताह है। जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद विवाद उत्पन्न कर सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरी पेशा लोगों के लिए नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के योग नजर आ रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। नेत्र विकार से कष्ट होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वाले महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। बेरोजगारी दूर होकर प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहयोग से कार्य होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में तेजी से वृद्धि होने वाली है। शिक्षा क्षेत्र में कोई बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने में नजर आ सकते हैं। प्रवास टालें। पानी से बचकर रहें। गरीब अंधे व्यक्ति को अन्न का दान करें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ स्थिति बनेगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में प्यार के फूल खिलेंगे।

करियर के विषय में : आप मेहनत ज्यादा करेंगे और उसके बावजूद कुछ कम सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत अच्छी बने रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह संतान सुख प्राप्त होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मित्रों से भेंट हो सकती है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संभव है। पैसों की स्थिति में बहुत ज्यादा सुधार आपको देखने को मिल सकता है। परिवार में आपसी सहयोग रहेगा। पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। निवेश के लिए अच्छा सप्ताह है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा।

प्यार के विषय में : आपको अपने प्यार को पाने के लिए थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

करियर के विषय में : बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने की पूरी पूरी संभावना नजर आ रही है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको अपनी हेल्थ पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह धन-प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। दूसरों के लिए ख़राब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इसलिए इसरह के विचारों से बचें। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आई टी और पत्रकारिता से जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रभावित करेंगे।

प्यार के विषय में : आपको आपका बिछड़ा प्रेम वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ हुए विवाद समाप्त होंगे।

करियर के विषय में : तकनीकी और प्रबंधन के छात्र मेहनत करेंगे और सफलता की प्राप्ति करेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह किसी नए काम का प्रारंभ करना हितकारी नहीं है। परिवार के साथ यात्रा हो सकती हैं। नौकरी पेशा वालों के लिए यह दिन आपका बहुत ही खास करने वाला है। आप के व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ेगी। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह ले सकते हैं। बेवजह विवाद न करें। कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में नई ताजगी आएगी और दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी।

करियर के विषय में : आपकी आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। कारोबार में सामंजस्य स्थापित होगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह लीवर के रोगी सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। व्यापार में वृद्धि हेतु कई बढ़िया अवसर होंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा सप्ताह है।

प्यार के विषय में : अपने प्यार के साथ समय बिताएँगे, जो आपके दिल को सुकून देगा।

करियर के विषय में : इस सप्ताह कन्या राशि वालों को नई दिशा में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य मामलों को लेकर मुश्किल भरा सप्ताह रह सकता है। बीमार पड़ सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह अनचाहे मेहमानों से आपका घर भरा रह सकता है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक़्त पर टल सकती है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। कामकाज में गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। खेल व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल व्यक्ति से प्रभावित होंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में साथी से आप कुछ नाराज रहेंगे। जिससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

करियर के विषय में : शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : आंखों से संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। डॉक्टर से परामर्श लेना आपके लिए उचित रहेगा

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। धार्मिक यात्रा का भी योग है। व्यवहार और कार्यक्रमों को लचीला रखें। किसी भी तरह के नए ऑफर के लिए तैयार रहें। पैसों के क्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान दें। आपके स्वभाव के कारण लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं। इस सप्ताह आप जरूरी काम निपटाना चाहेंगे। जो करेंगे उसमें मेहनत ज्यादा लगेगी, कहीं अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है।

प्यार के विषय में : आप किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं। आपका प्रपोजल स्वीकार किया जा सकता है।

करियर के विषय में : इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ के विषय में : हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। स्किन और पेट के रोग की संभावना रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह विचारों में खोए रहेंगे इसलिए कोई निश्चित निर्णय नहीं ले पाएंगे। समझदारी और सावधानी से काम लें, तो कुछ अच्छे अवसर आपको मिल सकते हैं। थोड़ा समय अकेले में भी बिताएं और अपने लक्ष्यों पर विचार करें। भाई-बंधुओ के साथ संबंध में प्रेम और सहकार की भावना रहेगी। नौकरी धंधे के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। सतर्क नहीं रहने से आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : अपना सच्चा प्यार हासिल करने में कामयाबी हासिल करेंगे। पार्टनर को लेकर मन में नेगेटिव बातें चलेगी।

करियर के विषय में : जो जातक किसी साक्षात्कार में हिस्सा ले रहें हैं उनको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं वरना डीहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आप पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही आप मानसिक उथल-पुथल और दिक्कत महसूस करेंगे। तनाव के कारण अवसर छूट सकते हैं। पुरानी चिंताओं से उबरने के प्रयास करने होंगे। सप्ताह बहुत लाभदायक नहीं है इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और खर्च कम करें। आपको सतर्क रहने की जरूरत है, शत्रु नुकसान पहुंचा सकते है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में कुछ नया देखने को मिलेगा। आप अपनी लव लाइफ से संतुष्ट नजर आएंगे।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आप अपने बिजनेस को एक नये मुकाम तक लेकर जा सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

यह सप्ताह आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है, इसलिए हाथ में आया हुआ अवसर आप गंवा सकते हैं और उसका लाभ नहीं ले पाएंगे। दूसरों की मदद करके दिल को सुकून मिलेगा। लेखन कार्य के लिये अच्छा समय है। इस सप्ताह बौद्धिक तथा तार्किक विचार से दूर रहें। किसी गंभीर विचार में उलझे रहेंगे। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद से बचें। अगर किसी बात को लेकर नाराजगी है तो उसे दूर कर लें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान भी बन सकता है।

करियर के विषय में : व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक मुनाफा होने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : अपनी सेहत सुधारें, क्योंकि कमजोर शरीर दिमाग को भी कमजोर बना देता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा।

करियर के विषय में : व्यापार में उन्नति के योग बनते नजर आ रहे हैं और धन लाभ भी हो सकता हैं।

हेल्थ के विषय में : बाहर के खाने से परहेज करें अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 3 जून से 9 जून का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 3 जून से 9 जून का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 3 जून से 9 जून’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : आज भी मुस्लिम परिवार का एहसान भूल नहीं पाए हैं धर्मेन्द्र, हीरो बनकर इस तरह चुकाया था कर्ज

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button