देश विदेश

विदेश में बजा देसी गर्ल का डंका, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल

देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा का अंदाज तो सबको भाता ही है। प्रियंका की खूबसूरती का जलाव न सिर्फ देश में है, बल्कि विदेश में भी है। प्रियंका के फैन्स दुनिया भर में है। प्रियंका ने अपनी मेहनत और लगन से ये नाम कमाया है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धमाल मचाने वाली प्रियंका इन दिनों अपने लुक को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, प्रियंका हाल ही में अपने दोस्त की शादी में शिरकत हुई, जहां वो शाही अंदाज में नजर आई। प्रियंका के इस अंदाज से तो विदेशी मीडिया भी नहीं बच सका।

प्रियंका चोपड़ा अपने दोस्त मेगन मार्कल की और ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की शादी के मौके पर बेहद रॉयल लुक में नजर आईं। प्रियंका के  इस लुक के आगे विदेशी मीडिया घायल हो गया। आलम ये हुआ कि विदेशी मीडिया में सिर्फ प्रियंका की ही खूबसूरती की तारीफ होने लगी। अब हो भी क्योंं न हमारी प्रियंका इतनी खूबसूरत जो है। प्रियंका ने ड्रेस भी कमाल का पहना था, जिसकी वजह से उनकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

35 साल की प्रियंका के जलवे आज भी कायम है। प्रियंका किसी भी मामले में किसी से कम नहीं लगती है। बता दें कि 35 साल की प्रियंका ब्लेजर के साथ ब्लू कलर की पेंसिल स्कर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ड्रेस के अलावा उनके मेकअप से भी किसी की नजरे नहीं हट रही थी। जी हां, प्रियंका ने अपने ड्रेस के हिसाब से ही मेकअफ भी लाजवाब किया। ड्रॉप डिजाइन वाले ईयररिंग ने तो जैसे प्रियंका की खूबसूरती में चार चांद लगा दिये।

मेगन मार्कल की और ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की शादी शाही शादियों में से एक है। इसके चर्चे काफी महीनों तक बने रहेंगे। एक तो यह शादी रॉयल है, ऊपर से देसी गर्ल के जलवे भी शामिल है, फिर तो इसका सुर्खियों में रहना बनता है। प्रिंयका ने शादी के बंधन में बंधे इस कपल को बधाई दी। इस दौरान प्रियंका थोड़ी सी भावुक भी दिखाई दी।

प्रियंका के इस लुक को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। हर कोई इस लुक को देखना चाहता है। भारतीय मीडिया के साथ साथ विदेशी मीडिया की भी आइकन बन चुकी हैं प्रियंका। प्रियंका के इस लुक की जितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम है। हाल ही में प्रियंका एक विदेशी शो में भी नजर आई। प्रियंका का कद दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। इतना ही नहीं, फिल्म में प्रियंका का होना ही हिट होने का पर्याय बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button