अध्यात्म

दिन में रोज दो बार जरूर जलाएं धूप, जानें धूप देने से जुड़े चमत्कारी फायदे

घर में सुबह और शाम के समय धूप जलाने से घर का वातावरण एकदम शुद्ध हो जाता है। शास्त्रों में धूप को काफी महत्वपूर्ण बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार धूप जलाने से मन, ‍मस्तिष्क शांत रहते हैं और घर की कलह खत्म हो जाती है। इसलिए आप रोज धूप जरूर जलाएं करें।

धूप जलाने से मिलने वाले लाभ:-

बढ़ती है सकरात्मक ऊर्जा

अगर आपको अपने घर में नकरात्मक ऊर्जा महसूस होती है तो आप धूप को जरूर जलाए करें। क्योंकि धूप जलाने से घर की सकरात्मक ऊर्जा एकदम से बढ़ जाती है और घर का माहौल हमेशा शांत ही रहता है।

गृहकलह हो जाती है खत्म

ऐसा माना जाता है कि धूप जलाने से घर की कलह खत्म हो जाती है और घर के लोगों के बीच प्यार बढ़ जाता है। इसलिए जिन लोगों के घरों में हमेशा लड़ाई रहती है वो लोग धूप जलाना शुरू कर दें।

भारी ग्रहों से मिलता है छुटकारा

अगर आपकी कुंडली में काफी भारी ग्रह हैं तो आप धूप जलाया करें। दिन दो बार धूप जलाने से ग्रह शांत हो जाते हैं और भगवान भी प्रसन्न हो जाते हैं।

धूप जलाने से जुड़े नियम –

धूप देने से कुछ नियम जोड़े हुए हैं और इन नियमों के तहत ही आप धूप जलाया करें-

केवल दो बार दें धूप

धूप जलाने के लिए सबसे उत्तम समय सुबह और शाम का होता है। सुबह 9 बजे और शाम को सात बजे से पहले धूप जलाना लाभदायक सिद्ध होता है। आप कभी भी 12 बजे के बाद और पांच बजे से पहले धूप को ना जलाएं। क्योंकि ये समय शुभ नहीं माना जाता है और इस समय के दौरान नकरात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है।

रोज धूप दें

रोज धूप जलाना उत्तम माना गया है। हालांकि अगर रोज धूप जलाना आपके लिए मुमकिन नहीं है, तो आप विशेष त्योहारों, चौदस, अमावस्या और पूर्णिमा के दिन धूप दे सकते हैं।

हमेशा नहाने के बाद ही दें धूप

सुबह उठकर स्नान करने के बाद ही आप धूप जलाया करें। इसके अलावा आप जब भी धूप दें तो इस बात का ध्यान  रखें कि आपका घर एकदम साफ हो।

घर के इस कोने से करें शुरुआत

धूप देने की शुरुआत आप हमेशा घर के ईशान कोण से ही करें। क्योंकि घर का ये कोण ही सबसे पवित्र होता है। धूप देते समय आप भगवान के नाम का जाप भी करें और इस दौरान किसी से भी बात ना करें।

कई प्रकार की होती हैं धूप-

गुड़ और घी की धूप

गुड़ और घी की धूप जलाने से घर से बुरी शक्तियां दूर चली जाती है। ये धूप देने के लिए आपको  कंडा, गुड़ और घी की जरुरत पड़ती है। आप सबसे पहले धूप देने वाले पात्र के अंदर कंडा रख दें। फिर आप कंडा में आग लगा दें और इसमें गुड़ और घी डाल दें। जब इसमें से धुआं निकलने लग जाए तो आप इसे पूरे घर में घूमा दें।

गुग्गुल और कर्पूर की धूप

आप धूप वाले पात्र में कंडा रखे दे और उसपर आग लगा दें। फिर आप इसके अंदर गुग्गुल और कर्पूर डाल लें। जैसे ही इसमें से धुआं निकलने लग जाए, तो आप इसे पूरे घर में घूमा दें। गुग्गुल और कर्पूर की धूप को गुरुवार और रविवार के दिन जलाने से उत्तम लाभ मिलते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button