राशिफल

आज आषाढ़ अमावस्या पर बना ध्रुव योग, इन राशियों को होगी धन की प्राप्ति, भाग्य में होगा सुधार

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से आकाशमंडल में कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं, जिनका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो उसकी वजह से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है, उसको रोक पाना संभव नहीं है।

आपको बता दें कि आज आषाढ़ अमावस्या है और इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा और पितरों का तर्पण किया जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आषाढ़ अमावस्या पर ध्रुव नाम का शुभ योग बन रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर ध्रुव योग बनने से किन राशि वालों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं आषाढ़ अमावस्या पर बन रहे ध्रुव योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ असर

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर ध्रुव योग का प्रभाव अच्छा नजर आ रहा है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के रास्ते मिल सकते हैं। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत बनेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना नजर आ रही है। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय बेहद शानदार रहेगा। ध्रुव योग बनने से किसी पुराने बिजनेस में भारी मुनाफा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सरकारी कामकाज में सफलता हासिल होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। बेरोजगार लोगों को किसी अच्छी कंपनी में नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। बच्चों की पढ़ाई की चिंता दूर होगी।

कन्या राशि वाले लोगों का समय बहुत ही उत्तम रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए समय बेहतरीन रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है।

तुला राशि वाले लोग अपना समय हंसी-खुशी व्यतीत करेंगे। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर घर में चर्चा हो सकती है। संतान के करियर से जुड़ी हुई खुशखबरी मिलने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दूसरों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे।

मीन राशि वाले लोगों को जीवन में कुछ खास मौके मिल सकते हैं। खास लोगों से मुलाकात होगी, जिनकी मदद से करियर के क्षेत्र में आप लगातार आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं को सही समय पर पूरा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। भाग्य साथ देगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिनपर आपको ध्यान देना होगा। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। किसी काम में की गई मेहनत सफल होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। बिजनेस करने वाले लोग किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। अनुभवी लोगों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। सरकारी काम को पूरा करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिलेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आमदनी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

धनु राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपने अच्छे व्यवहार से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। किसी काम में सफलता पाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। उचित समय की पहचान करनी होगी, सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। बच्चों की जरूरतों पर अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है। किसी जरूरी काम में दोस्तों की मदद मिलेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को हर काम को तय समय में बांटकर काम करने की आवश्यकता है अन्यथा बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आमदनी अच्छी रहेगी। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं परंतु जल्द ही स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button