अध्यात्म

सावन में इन कामों को करने की ना करें भूल, अन्यथा मुसीबतों से पीछा छुड़ाना हो जाएगा मुश्किल

सावन का पवित्र महीना 17 जुलाई 2019 से आरंभ होने वाला है, सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है, इस महीने में सभी भक्त भगवान शिवजी की पूजा आराधना करते हैं और अपने जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा प्राप्त करने की प्रार्थना करते हैं, भगवान शिवजी को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना सबसे अधिक उपयुक्त माना गया है, इस पवित्र महीने में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ पर जल अर्पित करने के साथ-साथ रुद्राभिषेक करते हैं, ऐसा बताया जाता है कि भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति को लाभ मिलता है।

शास्त्रों के अनुसार अगर देखा जाए तो भगवान शिव जी के सबसे प्रिय महीने सावन में कुछ काम को करने से व्यक्ति को बचना चाहिए अन्यथा इन कामों को करने से व्यक्ति के जीवन में मुसीबतें उत्पन्न होने लगती है, व्यक्ति को कई तरह से बुरे परिणाम मिल सकते हैं, आखिर यह काम कौन-कौन से हैं आज हम आपको इसी विषय में जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं सावन के महीने में किन कामों को नहीं करना चाहिए

  • सावन महीने को भगवान शिव जी का सबसे प्रिय माह माना गया है, इसलिए आप सावन के महीने में मांस मदिरा का सेवन करने से बचें, क्योंकि भगवान शिव जी को तामसीन प्रवृति का माना जाता है, अगर आप इस स्थिति में मांस मदिरा का सेवन करते हैं तो इससे आपको लाभ की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है।
  • सावन के महीने में आप बैगनी या नीले रंग के वस्त्रों का धारण ना करें क्योंकि इनकी वजह से आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • सावन के महीने में गन्ने का रस और काली मिर्च के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि भगवान भोलेनाथ को यह चीजें बिल्कुल भी पसंद नहीं है, अगर आप इन चीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपके कामकाज में रुकावट उत्पन्न होती है।

  • शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि सावन माह में व्यक्ति को सरसों तेल नहीं लगाना चाहिए क्योंकि शनिदेव पर सरसों का तेल अर्पित किया जाता है और शनि देव काफी गुस्सैल देवता है, परंतु भोलेनाथ शांत प्रवृत्ति के माने जाते हैं।
  • सावन के पवित्र महीने में अगर आप शिवजी की पूजा करते हैं तो आप शिवजी को हल्दी अर्पित ना करें क्योंकि इससे आपको अशुभ फल की प्राप्ति होती है, शास्त्रों के अनुसार अगर आप हल्दी अर्पित करते हैं तो इससे आपके जीवन में कई तरह की मुसीबतें उत्पन्न होती है।

  • अगर आप सावन महीने में गुस्सा करते हैं तो इससे भोलेनाथ आप से नाराज हो सकते हैं और आपके व्रत और पूजा पाठ का प्रभाव खत्म हो जाता है, इसलिए आप सावन महीने में गुस्सा करने से बचें।
  • सावन के पवित्र महीने में आप दाढ़ी ना बनवाएं और ना ही अपने बाल और नाखून काटे क्योंकि इसकी वजह से आपके जीवन में नकारात्मकता आ सकती है।
  • सावन के पूरे महीने में भोलेनाथ धरती पर विचरण करते हैं, इसी वजह से आप सावन महीने में दिन में ना सोए, अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे भगवान शिव जी का अपमान माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button