अध्यात्म

मकर संक्रांति पर गलती से ना करें ये काम, अन्यथा साल भर आर्थिक तंगी से रहेंगे परेशान

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण माना गया है मकर संक्रांति के त्यौहार पर सूर्य देवता की पूजा की जाती है यह पर्व सूर्य देवता को समर्पित होता है जब सूर्य गोचर करते हुए धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है मकर संक्रांति के दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है अगर इस दिन दान और स्नान किया जाए तो इससे पुण्य मिलता है वैसे देखा जाए तो मकर संक्रांति का त्यौहार जनवरी को मनाया जाता है अगर मकर संक्रांति में कुछ कार्य किए जाए तो इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है परंतु वहीं कुछ कार्यों को करने से अशुभ फल मिलता है यानी कुछ कार्य मकर संक्रांति में नहीं करने चाहिए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन कार्यों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसको आप ना करें तो ही आपके लिए अच्छा होगा अन्यथा आपको बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं मकर संक्रांति को कौन से काम ना करें

  • आप भूल कर भी मकर संक्रांति के दिन लहसुन प्याज और मांस का सेवन मत कीजिए।
  • आप लोगों को मकर संक्रांति के दिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की बहुत ही जरूरत है इसके साथ ही आप मकर संक्रांति के दिन गुस्सा करने से बचें आप किसी को बुरा भला मत बोलिए हर व्यक्ति के साथ अच्छे से पेश आए।

  • ऐसा कहा जाता है कि मकर संक्रांति वाले दिन बिना स्नान किए भोजन नहीं खाना चाहिए क्योंकि इस दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में जाकर स्नान करना होता है अगर आप गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान किसी कारणवश नहीं कर पाते हैं तो कम से कम आप घर में स्नान करने के बाद ही कुछ खाए पिए।

  • महिलाओं को मकर संक्रांति के दिन खास ध्यान रखना होगा कि आप अपने बाल ना धोएं और ना ही आप अपने दांत मांजे।
  • मकर संक्रांति के दिन घर के अंदर या घर के बाहर किसी पेड़ पौधे को नहीं काटना चाहिए यह वर्जित माना गया है मकर संक्रांति प्रकृति का त्यौहार होता है और इस दिन हरियाली का उत्सव मनाया जाता है इसलिए इस दिन फसल काटने का भी काम नहीं करना चाहिए।
  • अगर आप मकर संक्रांति के दिन सूर्य देवता की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप शाम के समय अन्न का सेवन मत कीजिए।
  • आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि मकर संक्रांति के दिन आप किसी भी प्रकार का नशा मत कीजिए मकर संक्रांति के दिन मसालेदार भोजन का सेवन करना मना है आप इस दिन तिल मूंग दाल की खिचड़ी इत्यादि का सेवन कर सकते हैं और आप अपनी क्षमता अनुसार दान भी कीजिए।

  • अगर आपके घर पर मकर संक्रांति के दिन कोई भिखारी बुजुर्ग आता है तो आप उसको कुछ ना कुछ अवश्य दीजिए आप अपने सामर्थ्य के अनुसार उसको कुछ दान दे उसको खाली हाथ ना लौटाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button