अध्यात्म

गुरुवार को इनमें से कोई एक काम कर दें शुरू, धन प्राप्ति के खुलेंगे मार्ग, सुख में होगी वृद्धि

शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति का दिन माना गया है। इस दिन इनकी विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर इस दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति जी की पूजा की जाए तो व्यक्ति को अपने जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। इनकी पूजा करना बहुत ही लाभदायक माना गया है। अगर हम ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखे तो बृहस्पति देव भाग्य, ज्ञान आदि का निर्धारण करने वाले देवता माने गए हैं।

अगर आप गुरुवार के दिन कोई भी ज्योतिष उपाय करते हैं तो इससे जीवन की तमाम परेशानियों का समाधान होगा और व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत बनता है। अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत रहेगा तो इससे आपको अपने जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होगी। आज हम आपको गुरुवार के कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। जिन उपायों को करने से आपका भाग्य चमक सकता है।

गुरुवार को इनमें से कोई एक काम करें शुरू

ज्ञान विद्या का होता है विकास

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप गुरुवार के दिन कॉपी-किताब का दान करते हैं तो यह बहुत ही उत्तम माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि गुरुवार के दिन इन चीजों का दान करने से ज्ञान विद्या का विकास होता है और माता सरस्वती जी की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है, परंतु आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि जो कॉपी-किताब आप दान कर रहे हैं, वह फटी नहीं होनी चाहिए अन्यथा लाभ की जगह नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

घर में सुख-शांति का होता है वास

अगर आप गुरुवार के दिन हल्दी का दान करते हैं तो इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर गुरुवार को केसर, पीला चंदन या हल्दी का दान किया जाए तो इससे गुरु मजबूत बनता है, जिसकी वजह से मनुष्य को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति का आगमन होता है। अगर आप इन चीजों का दान नहीं कर सकते तो आप अपने माथे पर तिलक भी लगा सकते हैं। इससे भी लाभ प्राप्त होता है।

धन समृद्धि प्राप्ति हेतु

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में धन समृद्धि का आगमन हो तो आप गुरुवार के दिन जरूरतमंद लोगों या फिर निर्धन लोगों को पीले फलों का दान कीजिए, इससे आपको अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप गुरुवार को पीले फल जरूरतमंद लोगों में दान करते हैं तो इससे आपका रुका हुआ धन भी वापस मिलता है। यह उपाय मृत्यु के पश्चात स्वर्ग में भी स्थान दिलाने में मदद करता है।

दवाइयों का दान माना जाता है सर्वश्रेष्ठ

अगर आप गुरुवार के दिन दवाइयों का दान करते हैं तो इससे आपकी सेहत हमेशा सही रहती है। मान्यता अनुसार दवाइयों का दान सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि अच्छा स्वास्थ्य ही इंसान का सबसे बड़ा धन होता है, इसलिए आप गुरुवार को जरूरतमंद लोगों को दवाइयों का दान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button