अध्यात्म

सोमवार के यह छोटे-छोटे उपाय, आपको हर क्षेत्र में दिलाएंगे सफलता, महादेव का मिलेगा साथ

देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना करने का सबसे विशेष दिन सोमवार माना गया है, सभी भक्त सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा करके इनको प्रसन्न करने की हरसंभव कोशिश में लगे रहते हैं, इसके अलावा सोमवार के दिन चंद्र ग्रह के उपाय भी बहुत ही प्रभावी माने गए हैं, सफेद चीजें चंद्र ग्रह से संबंधित होती है, जिससे व्यक्ति के शरीर में मन और जल का प्रतिनिधित्व होता है, सोमवार का दिन शिव भक्तों के लिए सबसे विशेष माना गया है, इस दिन सभी भक्त शिव जी की भक्ति में लीन रहते हैं और अपनी मुश्किल परिस्थितियों से छुटकारा पाने की प्रार्थना करते हैं।

भगवान भोलेनाथ सबसे शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता माने गए हैं, यह अपने भक्तों की पुकार अवश्य सुनते हैं और उनको परेशानियों से मुक्ति दिलाते हैं, आज हम आपको सोमवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनको अगर आप करते हैं तो इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी, यह उपाय आपको बहुत सी समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं।

आइए जानते हैं सोमवार के इन छोटे-छोटे उपायों के बारे में

  • जैसा कि आप लोग जानते हैं सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा अर्चना करने का सबसे विशेष दिन माना गया है, इस दिन शिव जी की विशेष पूजा की जाती है और भक्त शिव जी का जलाभिषेक करते हैं, अगर आप शिवजी का जलाभिषेक करते समय जल के अंदर कुछ तेल मिलाकर 11 बेलपत्र के साथ अर्पित करते हैं तो इससे आपको अधिक लाभ मिलता है, मान्यता अनुसार शिवलिंग पर अगर मिश्री अर्पित करने के पश्चात जल अर्पित किया जाए और विधि विधान पूर्वक पूजा की जाए तो इससे व्यक्ति की कई परेशानियां दूर होती है।

  • अगर आप सोमवार के दिन सफेद खाने-पीने की चीज़ें जैसे दूध से बनी चीजें, चावल, सफेद तिल, बर्फी आदि का इस्तेमाल अधिक करते हैं तो इससे चंद्र ग्रह के बुरे प्रभाव दूर होते हैं।
  • आप सोमवार के दिन सफेद गाय को रोटी और गुड़ जरूर खिलाएं क्योंकि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन के कष्ट दूर होते हैं, शास्त्रों के अनुसार भी गाय की पूजा का बहुत महत्व माना गया है, गाय में देवी देवताओं का वास होता है।

  • अगर आप अपने जीवन की समस्याओं को दूर करना चाहते हैं और अपनी अधूरी इच्छाओं को शीघ्र पूर्ण करना चाहते हैं तो इसके लिए आप सोमवार के दिन यह उपाय अवश्य कीजिए, सोमवार के दिन आप सबसे पहले अपने घर के पूजा करने वाले स्थान पर भगवान शिव जी की तस्वीर या मूर्ति के समक्ष लौंग का एक जोड़ा और थोड़ा सा कपूर रख दीजिए, इसके पश्चात आप “ओम नमः शिवाय” मंत्र का 21 बार जाप कीजिए, इस मंत्र का जाप करने के पश्चात आप अपनी हथेली पर लौंग और कपूर लेकर मुट्ठी बंद कर लीजिए और अपनी परेशानियों को भगवान शिव जी के समक्ष बोले, उसके बाद आप लौंग और कपूर को लेकर किसी भी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग से स्पर्श करा लीजिए, उसके बाद इन दोनों चीजों को जला दें, इससे आपके जीवन की समस्या दूर होगी और इच्छाएं पूरी हो सकती है।
  • अगर आप सोमवार के दिन सफेद चीजें जैसे दूध, दही, सफेद कपड़ा, चीनी आदि का दान करते हैं तो इससे आपको शुभ फल मिलता है, आप इस दिन खीर बनाकर निर्धन लोगों में भी बांट सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button