अध्यात्म

जन्माष्टमी पर भक्त कर लें ये उपाय, मुरलीवाले की कृपा से खुशियों से भर जाएगी झोली

इस साल भगवान कृष्ण जी का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का पर्व 12 अगस्त 2020 को मनाई जाने वाली है। भक्त इस दिन को लेकर बड़े ही उत्साहित होते हैं। कई दिनों पहले से ही भगवान कृष्ण जी के जन्म की तैयारियां आरंभ हो जाती हैं। आपको बता दें कि कृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पड़ती है। पूरे भारत में ही जन्माष्टमी का उत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ लोग मनाते हैं। इस दिन भगवान कृष्ण जी का उपवास रखा जाता है। भक्त अपनी श्रद्धा के साथ पहले से ही तैयारियां करने में जुट जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे काम बताने वाले हैं जिनको आप कृष्ण जन्माष्टमी के दिन अवश्य कीजिए। इन कार्यो को करने से भगवान कृष्ण जी का आशीर्वाद भक्तों को मिलेगा।

जन्माष्टमी पर करें यह काम

1. कृष्ण जी को मोर पंख अति प्रिय है। आप लोगों ने इनकी प्रतिमा या तस्वीरें देखीं होंगी। यह अपने सिर के ऊपर मोर पंख धारण करे रहते हैं। मोर पंख से इनके माथे की शोभा बढ़ती है। भगवान कृष्ण जी के श्रृंगार में मोर पंख को शामिल किया जाता है। आप जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण जी को मोर पंख चढ़ाना ना भूलें।

2. भगवान कृष्ण जी को मुरलीवाला भी कहा जाता है। यह हमेशा मुरली के साथ ही नजर आते हैं। कृष्ण जी को मुरली यानी बांसुरी बहुत प्रिय है। जब भगवान कृष्ण जी मुरली बजाते थे तब मुरली की ध्वनि सुनकर सभी गोपियाँ अपना सारा कार्य छोड़कर दौड़ कर चली आतीं थीं। भगवान कृष्ण जी का चित्रण मुरली के बिना बिल्कुल अधूरा है। आप इस जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण जी को मुरली अवश्य चढ़ाएं। अगर आप चाहे तो चांदी की मुरली भी इनको अर्पित कर सकते हैं। यह बहुत ही शुभ माना जाता है।

3. आपके घर-परिवार में पैसों से जुड़ी हुई समस्याएं चल रहीं हैं तो आप जन्माष्टमी के दिन अपने घर में गाय तथा बछड़े की छोटी सी प्रतिमा लेकर जरूर आएं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और संतान से जुड़ी हुई परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

4. अगर जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण जी को आप छप्पन भोग के पकवान अर्पित करते हैं तो इससे यह अति प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

5. जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, भगवान कृष्ण जी श्री हरि विष्णु जी के ही अवतार हैं। आप जन्माष्टमी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की पूजा करें और इनकी पूजा के दौरान परिजात के फूल अर्पित कीजिए।

6. जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण जी की पूजा कर रहे हैं तो आप इनके बाल रूप की पूजा कीजिए। जन्माष्टमी के दिन आप शंख में दूध लेकर भगवान कृष्ण जी के बाल रूप का अभिषेक करें। इससे भगवान की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी।

भगवान कृष्ण जी की पूजा का सबसे उत्तम दिन जन्माष्टमी माना गया है। इसी दिन भगवान कृष्ण जी का जन्म हुआ था। कृष्ण जी ने बाल रूप में कई लीलाएं दिखाईं थीं। कृष्ण जी का जन्म मानव के कल्याण के लिए हुआ था। उपरोक्त आपको जन्माष्टमी के कुछ उपायों के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप जन्माष्टमी के दिन यह साधारण से उपाय करते हैं तो इससे आपके जीवन की दुख-परेशानियां दूर होंगी और भगवान कृष्ण जी की कृपा से आपकी अधूरी मनोकामनाएं बहुत ही जल्द पूरी हो सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button