अध्यात्म

सावन के अंतिम सोमवार बन रहे कई शुभ संयोग, जरूर करें यह काम, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव जी को अति प्रिय है। वर्ष 2020 में सावन का महीना 6 जुलाई से आरंभ हुआ था और यह 3 अगस्त को खत्म होगा। आपको बता दें कि 3 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है, इस बार सावन में पांच सोमवार पड़े हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव जी की पूजा की जाए तो इससे भक्तों को इनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। सावन के सोमवार में इनकी आराधना करके भक्त शिवजी को जल्द प्रसन्न कर सकते हैं और अपनी सभी इच्छाओ की पूर्ति कर पाएंगे। वैसे देखा जाए तो सावन का हर सोमवार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, परंतु सावन का आखिरी सोमवार का विशेष महत्व बताया गया है क्योंकि इस बार सावन के आखिरी सोमवार 3 अगस्त को कई शुभ संयोग बन रहे हैं।

शास्त्रों के अनुसार सावन के आखिरी सोमवार के दिन भगवान शिव जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता अनुसार इस दिन देवों के देव महादेव देवी पार्वती के साथ भ्रमण पर जाते हैं और ऐसे में जो भक्त भगवान शिव जी की पूजा आराधना करता है उनको विशेष आशीर्वाद मिलता है। सावन के अंतिम सोमवार भोलेनाथ की विशेष पूजा करके आप शिव-पार्वती से मनवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं।

3 अगस्त को बन रहा यह शुभ संयोग

  • आपको बता दें कि 3 अगस्त को पूर्णिमा है। इस दिन चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहने वाले हैं, जिसकी वजह से प्रीति योग का निर्माण होगा। चंद्रमा को पूर्णिमा का देवता बताया जाता है, इसके अलावा देवों के देव महादेव अपने सिर पर चंद्रमा धारण किए हुए हैं। सोमवार और पूर्णिमा का यह संयोग बहुत ही शुभ माना जा रहा है। अगर आप इस दिन चंद्र देव की आराधना करते हैं तो इससे आपको हर क्षेत्र में कामयाबी प्राप्त होगी।

  • सावन का आखिरी सोमवार और रक्षाबंधन का त्यौहार एक ही दिन पड़ रहा है। अगर आप इस दिन व्रत करते हैं तो इससे आपको कई गुना अधिक लाभ मिलता है। इस दिन का व्रत करके आप अपनी सभी अधूरी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं और देवों के देव महादेव की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी।

सावन के आखिरी सोमवार करें यह काम

  • सावन के आखिरी सोमवार के दिन आप भगवान शिव जी के स्वरूप शिवलिंग की पूजा कीजिए और शिवलिंग पर आप बेलपत्र और दूध अर्पित करें। अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे भोलेनाथ की कृपा दृष्टि आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी। यह साधारण सा कार्य करके आप शुभ फल की प्राप्ति कर सकते हैं।
  • अगर आप सर्वश्रेष्ठ लाभ की प्राप्ति करना चाहते हैं तो सावन के आखिरी सोमवार को रुद्राभिषेक, लिंगास्टक का पाठ जरूर करें।
  • अगर आप सावन के आखिरी सोमवार को जरूरतमंद और निर्धन लोगों को कुछ दान करते हैं तो इससे आपको फायदा मिलेगा।
  • इस बार सावन का आखिरी सोमवार बहुत ही विशेष माना गया है। अगर आप इस दिन पितृ-तर्पण करते हैं तो इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पितृ-तर्पण जैसे कार्य करके व्यक्ति अपने जीवन के हर कष्ट दूर कर सकता है।

उपरोक्त सावन के आखिरी सोमवार से जुड़े हुए कुछ जरूरी कार्यों के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप यह काम करते हैं तो इससे भोलेनाथ की कृपा दृष्टि आप पर बरसेगी और आपके जीवन के हर संकट दूर होंगे। आप सावन के आखिरी सोमवार को बन रहे शुभ संयोग का फायदा जरूर उठायें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button