अध्यात्म

सावन के इस पवित्र महीने में अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव को प्रसन्न करके पाएँ मनचाहा वरदान

शास्त्रों में भी इस बात का ज़िक्र किया गया है कि भगवान शिव को सावन का महीना बहुत प्रिय है। भगवान शिव को सावन के महीने में बहुत ही आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। ये अपने किसी भी भक्त की प्रार्थना को अनदेखा नहीं करते हैं। केवल यही नहीं भगवान शिव की पूजा देवता भी करते हैं, इसी वजह से इन्हें देवों का देव महादेव भी कहा जाता है। भगवान शिव को प्यार का देवता भी कहा जाता है, वहीं इन्हें ऋष्टि का संहारक भी कहा जाता है। भगवान शिव श्मशान में बसते हैं और इनके शरीर पर भस्म भी लगी रहती है। भगवान शिव भूतों और प्रेतों के साथ भी रहते हैं। कहा जाता है कि अगर व्यक्ति सावन के महीने में अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव की आराधना करे तो उसकी हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

अपनी राशि के अनुसार ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न:

*- मेष राशि:

मेष राशि वाले लोग सावन के पूरे महीने में भगवान शिव को जल में गुड़ डालकर अभिषेक करें। इसके साथ ही लाल और आक के फूल भगवान शिव को अर्पित करें और नागेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें। इससे इस राशि वाले लोगों की सभी मनोकामनाएँ पूर्ण हो जाती हैं।

*- वृषभ राशि:

 

इस राशि के लोग सावन के प्रत्येक सोमवार को जल में दूध डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके साथ दही, चंदन और सफ़ेद रंग के फूल भी अर्पित करें। पूजा करते समय रुद्राष्टक का पाठ करें। इससे आपको जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहेगी और शिव का आशीर्वाद हमेशा आपके ऊपर बना रहेगा।

*- मिथुन राशि:

इस राशि के लोग सावन में हर दिन भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें और साथ में तीन बेलपत्र भी अर्पित करें। इसके साथ ही पंचाक्षरी मंत्र ॐ नमः शिवाय का भी जाप करें।

*- कारक राशि:

 

इस राशि के लोग सावन महीने में हर दिन शुद्ध देशी घी से भगवान शिव का अभिषेक करें साथ ही ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप भी करें। इससे आपको काम मेहनत के बाद भी जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

*- सिंह राशि:

इस राशि के जातक सावन के महीने में हर रोज़ गुड़ मिश्रित जाल और गेहूँ भगवान शिव को चढ़ाएँ। शाम के समय हर रोज़ शिवमंदिर जाकर घी का दीपक जलाएँ साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप भी करें। इससे हर इच्छा शिव पूरी कर देंगे।

*- कन्या राशि:

इस राशि के लोग सावन में हर रोज़ भगवान शिव को गन्ने का रस अर्पित करें। साथ ही भांग का पत्ता भी चढ़ाएँ। इससे आपके आस-पास की नकारात्मकता दूर होगी और आपको जीवन में आगे बढ़ने के कई मौक़े भी मिलने लगेंगे। इसके साथ ही आप ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना भी ना भूलें।

*- तुला राशि:

इस राशि के लोग सावन के प्रत्येक सोमवार को इत्र मिला हुआ जाल भगवान शिव को अर्पित करें। इस राशि के लोगों को सावन के महीने में सहस्त्रनामों का जाप करना भी फलदायी रहता है। ऐसा करने से आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है।

*- वृश्चिक राशि:

इस राशि वाले लोगों को सावन के महीने में हर रोज़ भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही रुद्राष्टक का पाठ करना भी फलदायी रहता है।

*- धनु राशि:

धनु राशि वाले लोग सावन के महीने में हर रोज़ भगवान शिव का केसर युक्त दूध से अभिषेक करें। इसके बाद बेलपत्र और पीले फूल भी अर्पित करें। इससे हर काम में सफलता मिलेगी और व्यक्ति की जम्मेदारियाँ भी बढ़ेंगी।

*- मकर राशि:

इस राशि वाले लोगों को सावन के महीने में भगवान शिव को सोमवार के दिन जल में गेहूँ डालकर विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए और गेहूँ का दान भी करना चाहिए। इसके साथ ही हर रोज़ ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना भी फलदायी होता है। इससे आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता भी मिलेगी।

*- कुम्भ राशि:

इस राशि के लोग सावन के महीने में हर रोज़ जल में सफ़ेद तिल मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करें। इसके साथ ही ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप 11 बार करें। इससे इस राशि वाले लोगों की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

*- मीन राशि:

इस राशि के ओग सावन में हर रोज़ शिवलिंग पर जल में दूध मिलाकर चढ़ाएँ, इसके साथ ही पीपल भी चढ़ाएँ। इसके अलावा रावण द्वारा रचित तांडव का पाठ करें। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद इस राशि के लोगों पर हमेशा बना रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button