अध्यात्म

शुक्रवार को इन कामों को करने से मां लक्ष्मी की मिलती है कृपा, सभी मनोकामनाएं होती है पूरी

धन की देवी माता लक्ष्मी जी का दिन शुक्रवार माना जाता है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी की विशेष पूजा अर्चना का महत्व बताया गया है, ऐसा बताया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति से मां लक्ष्मी जी प्रसन्न हो जाती है तो उस व्यक्ति के जीवन की आर्थिक समस्याएं दूर होती है और जीवन खुशहाल बनता है, वैसे देखा जाए तो हर कोई व्यक्ति देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहता है, जिसके लिए वह तरह-तरह के तरीके अपनाता है, अगर आप भी माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन आप कुछ कार्य कर सकते हैं, इन कामों को करने से मां लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं, जिससे आपके जीवन से धन से जुड़ी हुई समस्याओं के साथ-साथ कई समस्याओं का निवारण हो सकता है।

शुक्रवार को इन कामों को करने से मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा कीजिए

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी जी को समर्पित है और इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा करके व्यक्ति विशेष फल की प्राप्ति कर सकता है, मनुष्य को शुक्रवार के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी की पूजा अवश्य करनी चाहिए, अगर हम धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देखें तो जो व्यक्ति शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी के साथ-साथ भगवान विष्णु जी की पूजा करता है उसके ऊपर इन दोनों की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा में फूल करें अर्पित

अगर आप शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा के दौरान इनको फूल अर्पित करते हैं तो इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है, माता लक्ष्मी जी को कमल का फूल अति प्रिय है, इसलिए आप इनकी पूजा में कमल का फूल अर्पित करें, आप गुलाबी रंग के फूल अगर इस्तेमाल करते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना गया है।

भोग लगाने से माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करने के दौरान आप इनको भोग अवश्य लगाएं, इससे देवी लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होंगी और खुश होकर यह आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेगी, आप शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा के समय सात्विक भोजन का भोग लगा सकते हैं, आप भोग में मीठा शामिल अवश्य कीजिए, आप चाहे तो माता लक्ष्मी जी को हलवा, खीर का भोग भी लगा सकते हैं।

माता लक्ष्मी जी की आरती कीजिए

अगर आप माता लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा के दौरान लक्ष्मी मां की आरती अवश्य करें।

माता लक्ष्मी जी की कृपा से व्यक्ति का भाग्य बदल सकता है, लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग हर संभव प्रयास करते हैं, उपरोक्त कुछ जरूरी कार्य बताए गए हैं, जिनको अगर आप शुक्रवार के दिन करते हैं तो इससे माता लक्ष्मी जी की विशेष कृपा दृष्टि आप के ऊपर बनी रहेगी और आपके जीवन से आर्थिक समस्याएं दूर होंगी, आप अपने घर परिवार से जुड़ी हुई समस्याओं से भी छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं, माता लक्ष्मी जी की कृपा से आपका जीवन खुशहाल बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button