राशिफल

राशिफल 23 मई 2018 : सूर्य ग्रहण का सकरात्मत प्रभाव इन राशियों को बनाएगा भाग्यशाली, पढ़ें राशिफल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज बुधवार 23 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 23 May 2018.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आर्थिक मामलों में आपका साथ भाग्य पूरा साथ देगा। स्थापित कारोबार का विस्तार भी होगा। आज भावनाओं के प्रवाह में सराबोर रहेंगे और कुटुंबीजन, मित्र तथा सगे-सम्बंधी उसमें सहभागी बनेंगे। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे। भौतिक-सुख साधनों में खर्चा होने की संभावना, रोजगार में अच्छे आसार प्रसन्नता लाएंगे। पारिवारिक चिंताओं से मन ग्रसित रहेगा। आनंददायक प्रवास होगा। आपको संसाधन जुटाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त करना चाहिए इसी वजह से आपका रुतबा बरकरार रह पाएगा।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर होगी। आमतौर पर आज आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है। कला कौशल में दखल बढ़ेगा। सृजनात्मक गतिविधियों में रुचि रहेगी। जमीन-जायदाद का बंटवारा आज आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। संतान सुख प्राप्त होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मित्रों से भेंट हो सकती है। परिवार में आपसी सहयोग रहेगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

ईश्वर के नाम स्मरण से आपके दिन का शुभारंभ होगा। धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ होंगे। आत्मबल बढ़ा चढ़ा रहेगा। आप बहुत उत्साहित रहेंगे औए खूब परिश्रम करेंगे। बड़े निर्णय लेंगे। दूर की यात्रा करने से बचें। किसी बड़ी वस्तु के खोने या चोरी का भय बना हुआ है अतः सावधान रहें। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। गृहस्थ जीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। मित्रों, सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में परमानंद का अनुभव करेंगे।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। दुर्घटना से संभलकर रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्य तथा प्रवास हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ होगा। नए कार्य का प्रारंभ आज कर सकेंगे। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। इस राशि के जो लोग कपड़ा व्यापारी हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। अगर आप कई दिनों से नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज का दिन सही है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। आज आप व्यवस्थित अंदाज और एकाग्रता से काम लेंगे, तो ज्यादातर समस्याओं से समाप्त हो जायेंगी। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरुर मिलेगा। पैसों के लेन-देन पर गंभीरता से ध्यान देना होगा, साथ ही धनलाभ के नए मौके भी मिलेंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। छोटी-छोटी आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। प्रेम-जीवन में मधुरता रहेगी और परिवार के साथ यादगार पल बिताएँगे। आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुँचा सकता है, यहाँ तक कि नजदीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी। पर्सनैलिटी में सुधार लाने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। वे नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। तीर्थ यात्रा की भी संभावना है। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव कराएंगे। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। जरुरत से ज़्यादा दोस्ताना बर्ताव करने वाले अजनबियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नयी योजना लागू करेंगे। जरूरत से ज़्यादा खर्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपको नकारात्मक प्रवृत्तियों से बचना होगा, क्योंकि आपके विचारों में आज दृढ़ता अधिक नहीं होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका दिमाग तेजी से काम करेगा। जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। व्यापार, धंधे में अच्छे लाभ के योग है। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद होंगे। रोमांस में कल्पना लाना आपके लिए अच्छा होगा। आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आज का दिन गृहस्थजीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। लेकिन सफलता पाने के लिए आपको औरों का मार्ग दर्शन करना होगा व उन्हें उत्साहित भी करना होगा। आज आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के अवसर बढ़ेंगे।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर बातचीत होगी। दोस्त, प्रेमी या जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। आज जो भी होगा आपके लिए अच्छा ही रहेगा। पैसों से जुड़े टारगेट पूरे करने के लिए अच्छा समय है। आप लंबे समय के लिए निवेश भी कर सकते हैं या उसकी योजना बना सकते हैं। आप मन लगा कर कोशिश करेंगे, तो आने वाले दिनों में आपकी स्थिति में अच्छा सुधार हो सकता है। नित्य नई समस्याएं परेशान करेंगी। नए माहौल में खुद को ढालना मुश्किल हो सकता है। सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अधिकारी कार्यशैली से नाराज होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम कहा जा सकता है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको बेकाबू क्रोध पर लगाम रखना होगा अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे, जिसके कारण मन खिन्न रहेगा। बीमार मरीज को नई चिकित्सा और ऑपरेशन न कराने की सलाह है। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगे। रोजगार के क्षेत्र में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। स्थायी संपत्ति के सौदों से लाभ के योग हैं।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपको जिस काम से उम्मीदें थीं, उसका नतीजा अच्छा रहेगा। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। आज की गई कोशिशों का नतीजा आपके फेवर में रहेगा। कोई संवेदनशील जानकारी मिल सकती है। आमतौर पर आपका कॉन्फिडेंस अच्छा रहेगा। कुछ समस्याओं का समाधान अचानक मिलेगा और स्थितियां आपके अनुरूप रहेगी। आज आप उन मामलों पर ध्यान दें, जिनसे आपको प्रसन्नता मिलती हो। बिजनेस में फायदा होगा। संतान पर पूरा ध्यान दें। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे, जीवन साथी से अगर कोई मनमुटाव चल रहा है तो आज ये वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उससे बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। इसके बावजूद नए काम शुरु करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी आप कर सकेंगे। व्यापार में लाभ होगा। छोटा या नजदीक का प्रयास होगा, लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है। आज बौद्धिक तथा तार्किक विचार विनिमय को अवकाश मिलेगा। नए कार्य शुरू करने के लिए निर्मित योजनाओं को अमल में लाने का आज उत्तम समय है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button