समाचार

मंडप में दुल्हन को दिखा दूल्हे की मां का असली चेहरा, बारातियों को बनाया बंधक, तोड़ दी शादी

T: फेरों के पहले मंडप में खड़ी हो गई दूल्हे की मां, रखी ऐसी शर्त भड़क गई दुल्हन, बोली-नहीं करनी शादी

शादी सिर्फ लड़का लड़की का ही नहीं बल्कि पूरे परिवार का मिलन होता है। आखिर शादी के बाद दुल्हन को ससुराल में पति के अलावा सास-ससुर, ननद-भाभी, जेठानी-देवरानी इत्यादि सभी के साथ जो रहना है। ऐसे में वह जिस घर में शादी करने जा रही है वहाँ के लोग भी अच्छे और सच्चे होना जरूरी है। इनमें कुछ भी गड़बड़ हो तो लड़की की जिंदगी तबाह हो जाती है।

मंडप में दूल्हे की मां ने रखी शर्त

यूपी के मिर्जापुर जिले में एक लड़की की लाइफ उस समय तबाह होने से बच गई जब उसने सिंदूरदान के समय दूल्हे की मां का असली चेहरा देख लिया। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं वधू पक्ष ने वर पक्ष को बंधक भी बना लिया। तो आखिर दूल्हे की मां ने ऐसा क्या कहा जो इतना बवाल हो गया? चलिए जानते हैं।

यह पूरा मामला मिर्जापुर जिले के डवंक चौकी क्षेत्र के डोहरी गांव का है। यहां पारस बियार ने अपनी बेटी की शादी चंदौली जनपद के त्रिभवनापुर गांव में रहने वाले लल्लू बियार के बेटे सुनील कुमार से तय की थी। शादी की तारीख 25 मई थी। तय समय पर बारात आ गई। उसका गाने बाजे से स्वागत भी हुआ। लेकिन अंतिम समय पर दूल्हे की मां ने गड़बड़ कर दी।

अंतिम समय पर मांगा दहेज

दरअसल सिंदूरदान की रस्म होने वाली थी। तभी दूल्हे की मां मुन्नी देवी मंडप के नीचे आ गई। इसके बाद उन्होंने दहेज की मांग रख दी। कहा कि 50 हजार रुपये और मोटर साइकिल दो तभी मेरा बेटा शादी करेगा। लड़की पक्ष ने दूल्हे की मां को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। जब दुल्हन को इस बात की भनक लगी तो उसने खुद आगे रहकर शादी तोड़ दी।

दुल्हन ने तोड़ दी शादी

जल्द इस बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई। फिर वधू पक्ष ने वर पक्ष के लोगों को मंडप में ही बंधक बना दिया। जब बात ज्यादा बिगड़ने लगी तो लड़के वाले शादी को तैयार हो गए। हालांकि दुल्हन नहीं मानी और फेरे लेने से मुंह पर मना कर दिया। जल्द मौके पर डंवक पुलिस भी आ गई। उन्होंने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत करवाया। हालांकि दूल्हे को बिना दुल्हन के ही सुनी बारात लेकर लौटना पड़ा।

भारत में दहेज लेना गैर कानूनी है। फिर भी कई लोग इसकी मांग करते हैं। कुछ शादी के ठीक पहले मांग कर दबाव बनाते हैं। लेकिन आपको ऐसे दहेज लोभियों के घर अपनी बेटी नहीं ब्याहनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button