बॉलीवुड

96 करोड़ रुपए की मालिक है एकता कपूर, फिर भी है अंधविश्वासी, करती है ऐसे-ऐसे टोटके

एकता कपूर (Ekta Kapoor) आज (7 मई) अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। वे फिल्म और टीवी जगत में एक जाना माना नाम है। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है। इसकी शुरुआत एकता कपूर के टीवी सिरियल्स से हुई। उन्होंने हाई वोल्टेज ड्रामा वाले शोज की बाढ़ सी ला दी। टीवी इंडस्ट्री में एक नया दौर शुरू किया। वहीं टीवी में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद वे बॉलीवुड में भी कई फिल्में बनाने लगी। वे बालाजी टेलीफिल्म्स की मालकिन हैं। वहीं ओटीटी पर भी उनकी कई वेब सीरीज आ रही है।

एकता कपूर पर लगा है अंधविश्वासी होने का ठप्पा

एकता कपूर 96 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति की मालकिन हैं। लेकिन इसके बावजूद वे इंडस्ट्री में अंधविश्वासी होने को लेकर बदनाम है। एकता इंडस्ट्री में हिट होने के लिए कई तरह के टोटके करती हैं। जैसे उनकी दसों उंगलियों में अंगूठियां रहती है। कुछ उंगली में तो दो-दो अंगूठियां भी दिखती है। वे 10 उंगली में 14 अंगूठियां पहनती है। इन अंगूठियों में तरह-तरह के ज्योतिष वाले पत्थर लगे होते हैं।

एकता कपूर के माथे पर बड़ी सी बिंदी या टीका भी हमेशा दिखाई देता है। उनके हाथों की बात करें तो वह इसमें कई कलरके बंधनवार पहनती है। वहीं हाथ में कलावा के अलावा बहुत से ताबीज भी बांधती हैं। अब इन सब चीजों को एकता का फैशन स्टेटमेंट कहे या अंधविश्वास ये तो वही जानती हैं।

किसी भी काम के पहले लेती है ज्योतिष की सलाह

वैसे एकता खुद अपने आप को अंधविश्वासी कहना पसंद नहीं करती हैं। लेकिन उनके लुक और हरकतों को देख यह जरूर साफ है कि वह किसी न किसी अदृश्य सकती पर भरोसा जरूर करती हैं। कहा जाता है कि एकता फिल्म या टीवी से जुदा कोई भी काम करने से पहले ज्योतिष या किन्नर की सलाह लेती हैं। वे पूजा पाठ भी बहुत करती हैं।

दरअसल ये पूजा पाठ के गुण उन्हें अपने पापा जितेंद्र से मिले हैं। वे माता रानी के बहुत बड़े भक्त हैं। ऐसे में उनकी बेटी भी इन सब चीजों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। एक बार किसी पंडित ने एकता से कह दिया था कि वे अपने सभी टीवी सिरियल्स का नाम K अक्षर से रखें। एकता ने ऐसा ही किया। और फिर उनके ये सभी सिरियल्स हिट हो गए। क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसौटी जिंदगी की, कुमकुम भाग्य, कहानी घर घर ऐसे ही कुछ सिरियल्स हैं।

पलटी कई लोगों की किस्मत

एकता कपूर 3, 6, और 9 नंबर को अपने लिए बहुत भाग्यशाली मानती हैं। वह रोज काम पर निकलने से पहले भगवान का आशीर्वाद लेना नहीं भूलती हैं। हर त्योहार अच्छे से मनाती हैं। अब इसे उनकी किस्मत कहे या टोन टोटकों का असर, उन्होंने लाइफ में न सिर्फ खुद सफलता हासिल की, बल्कि कई दूसरे सितारों के करियर भी बनाए। कहीं न कहीं उन्हें ये सब कर भगवान का आशीर्वाद जरूर मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button