अध्यात्म

2 जुलाई को है आषाढ़ी अमावस्या, अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान

जुलाई महीने की दूसरी तारीख को अमावस्या है और ये अमावस्या मंगलवार के दिन आ रही है। मंगलवार के दिन आने वाली अमावस्या को भौमवती अमावस्या भी कहा जाता है। आषाढ़ मास के महीने में आने वाली अमावस्या को काफी विशेष माना गया है और इस अमावस्या के दिन दान करना काफी फलदायक होता है। इसलिए आप अपनी राशि के हिसाब से इस दिन दान जरूर करें।

आइए जानें राशि के अनुसार कौन सी चीज दान करना है सबसे शुभ :-

मेष राशि

मेष राशि वाले लोग अमावस्या के दिन तिल का दान करें। तिल का दान करने के अलावा इस दिन कपड़ों का भी दान किया जा सकता है। अगर इस राशि के लोग इन दोनों चीज का दान करते हैं, तो उनकी हर मनोकामना जल्द ही पूरी हो जाती है।

वृषभ राशि

इस राशि के लोग अमावस्या वाले दिन सरसों के तेल और दाल का दान करें। खाने की चीजों का दान करने से शुभ कार्य होने में जो बाधाएं आपको आ रही है वो एकदम दूर हो जाएंगी।

मिथुन राशि

अमावस्या के दिन मिथुन राशि वाले लोग साबूदाने का दान करें। साबूदाने का दान करने से धन लाभ होगा और पुण्य की प्राप्ति होगी। साबूदाने के अलावा इस राशि के लोगों सफेद रंग की वस्तुओं का भी दान इस दिन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोग अमावस्या के दिन सुबह-सुबह फल का दान करें और गरीब लोगों को खाना खिलाएं। ऐसा करने से इस राशि के लोगों को पुण्य की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि

इस राशि के लोग अगर अमावस्या के दिन काले  कंबल या चादर का दान करते हैं, तो इनकी कुंडली में ग्राहकों का प्रकोप कम हो जाता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक अमावस्या की शाम तिल का तेल और उड़द की दाल का दान करें। इन चीजों का दान करने से ग्रह शांत बने रहेंगे और धन लाभ भी होगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोग अगर रुई, वस्त्र, सूती वस्त्रों का दान करते हैं तो उनकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है। इसलिए इस राशि के लोग 2 जुलाई के दिन इन चीजों का दान जरूर करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग अमावस्या के दिन खाने की चीजों का दान करें। इस दिन सुबह-सुबह स्नान करके खिचड़ी बनाएं और खिचड़ी का दान गरीब को करें।

धनु राशि

धनु राशि के लोग अमावस्या के दिन चने की दाल और गुड़ का दान एक साथ करें। इन दोनों चीजों का दान करने से इस राशि के लोगों की सेहत सही बनीं रहेगी  और घातक बीमारियों से इनकी रक्षा होगी है।

मकर राशि

मकर राशि के लोग अगर अमावस्या के दिन झाड़ू और साबुन का दान करते हैं, तो उनकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है। हालांकि इस राशि के लोग इन दोनों चीजों का दान सुबह के समय ही करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग अमावस्या की शाम एक कंंघी और वस्त्र का दान करें। इन दोनों चीजों का दान करने से बुरे ग्रह टल जाते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातक अमावस्या के दिन काले तिल, सूती वस्त्र और कपड़ों का दान करें। ऐसा करने से इस राशि के जातक को धन लाभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button