अध्यात्म

रूठे हुए शनि को मनाना है तो जानिए शनिदेव की शरण में कब जाएं और क्यों करें पूजा?

ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे प्रभावशाली ग्रह माना गया है। यदि यह किसी व्यक्ति की कुंडली में ठीक है तो इसकी वजह से जीवन की तमाम परेशानियां दूर हो जाती हैं परंतु इसकी ख़राब स्थिति व्यक्ति के जीवन को बहुत ज्यादा कठिन बना सकती है। वर्तमान समय में शनि देव की कृपा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं परंतु कई बार हमसे जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिससे हमें शनिदेव की कृपा नहीं मिल पाती है। दरअसल, अगर आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको शनि पूजा के बारे में पूरी जानकारी पता होनी चाहिए। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से शनिदेव की पूजा क्यों और कब करनी चाहिए? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

जानिए शनि देव की शरण में कब जाएं और कैसे करें पूजा

  • जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, शनिदेव की पूजा-अर्चना करने का सबसे विशेष दिन शनिवार माना गया है। अगर आप शनिवार के दिन शनि देव की पूजा कर रहे हैं तो सबसे पहले आप स्नान करके शुद्ध हो जाएँ। पुरुषों को शुद्ध स्नान करके ही शनिदेव की पूजा करनी चाहिए।
  • महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप शनि देव के मंदिर में चबूतरे पर ना जाएँ और ना ही आप इनकी प्रतिमा को स्पर्श कीजिए।

  • अगर किसी व्यक्ति की राशि में शनि आ रहा है तो ऐसे में आप शनिदेव की अवश्य पूजा करें। जो लोग शनि की साढ़ेसाती से पीड़ित हैं, अगर वह शनिदेव की पूजा करते हैं तो इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है, इसके अलावा अगर आपकी राशि में शनि की ढैया चल रही है तो आप शनिदेव की आराधना कीजिए।
  • अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि की बुरी दृष्टि है, जिसके कारण आपको अपने जीवन में परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है तो आप ऐसी स्थिति में शनिदेव की पूजा अर्चना अवश्य कीजिए।

  • जो लोग लोहे से संबंधित काम कर रहे हैं, जिन लोगों का ट्रेवल, ट्रक, ट्रांसपोर्ट, तेल, मेडिकल, प्रेस जैसे कार्य है, इसके अलावा कोर्ट कचहरी से संबंधित कार्य हो तो उन लोगों को शनि देव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इससे शनिदेव की कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहेगी।
  • अगर आप कोई अच्छा काम करने वाले हैं तो सबसे पहले शनि देव की पूजा अर्चना जरूर करें, इससे शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।
  • अगर किसी व्यक्ति को कारोबार में घाटा हो रहा है या फिर काम-धंधे में परेशानियां उत्पन्न हो रही है तो ऐसी स्थिति में शनि देव की पूजा जरूर करनी चाहिए।
  • अगर आप किसी असाध्य बीमारी जैसे कुष्ठ रोग, किडनी, लकवा, हृदय रोग, मधुमेह, खाज-खुजली जैसे रोगों से पीड़ित है तो ऐसी स्थिति में आप शनिदेव की पूजा जरूर करें और अभिषेक कीजिए, इससे आपको लाभ मिलेगा।
  • अगर किसी व्यक्ति के घर में प्रसूति, सूतक या रजोदर्शन है तो ऐसी स्थिति में उसको शनि देव के दर्शन नहीं करने चाहिए।
  • अगर आप शनिदेव के मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर आपने सिर पर टोपी पहनी है तो आप उसे निकालकर ही दर्शन कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button