अध्यात्म

बेहद अशुभ होता है इन सफेद चीजों का हाथ से गिरना, दुख और कंगाली के दलदल में फंस जाता है इंसान

ज्योतिष शास्त्र हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है। भविष्य बताने के अलावा ये हमे शुभ और अशुभ संकेतों से भी अवगत कराता है। रोजमर्रा के काम करते समय हमारे हाथ से कई चीजें गिर जाया करती हैं। ऐसे में कुछ खास चीजों का गिरना अशुभ भी माना जाता है। आज हम आपको उन सफेद चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका हाथ से गिरना काफी अशुभ माना जाता है। यदि ये चीजें आपके हाथ से गिरती हैं तो इसका आपके जीवन पर नेगेटिव असर पड़ता है।

सफेद तिल

तिल का इस्तेमाल आमतौर पर खाने पीने की चीजें बनाने में किया जाता है। हालांकि धार्मिक कार्याओं जैसे भगवान के भोग लगाने या पितरों के तर्पण में भी तिल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र की माने तो तिल का हाथ से गिर जाना शुभ संकेत नहीं होता है। ऐसा होने पर जीवन में कई दुख दस्तक देने लगते हैं।

कहते हैं कि तिल में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो हमारे जीवन की नेगेटिव एनर्जी को हम से दूर रखते हैं। इसलिए जब हम इसे अपने हाथ से गिराते हैं तो ये अन्न का अपमान हो जाता है। फिर इनके गिरने से नेगेटिवे एनर्जी हमारे जीवन में बनी रहती है। इससे रोज कुछ न कुछ बुरा घटित होने लगता है।

दूध

दूध ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल हर भारतीय रोज करता है। दूध भी अक्सर हमारे हाथ से गिरता रहता है। कभी दूध का ग्लास हाथ से छूट जाता है तो कभी उबालते समय बर्तन से ये बाहर छलक जाता है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो दूध का बार-बार गिरना शुभ नहीं होता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती है।

दूध का गिरना आपकी तरक्की में बाधा उत्पन्न करता है। यदि ये आपके हाथ से गिर जाए तो समझ जाइए कि आपका कोई बड़ा धन का नुकसान होने वाल है। इस स्थिति में आप थोड़ा सा दूध कुत्ते, बिल्ली या गाय को पीला दें। इससे यह आने वाला संकट टल जाएगा।

नारियल

नारियल को हम लोग श्रीफल भी कहते हैं। ये पूजा-पाठ और हवन में अक्सर उपयोग में लाए जाते हैं। सभी मांगलिक कार्यों में इसका इस्तेमाल होता है। देवी देवताओं को इसका भोग लगाने से वे खुश हो जाते हैं। वहीं तंत्र मंत्र में भी नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नारियल का हाथ से गिरना अशुभ होता है।

नारियल यदि हाथ से गिर जाए तो जीवन में सुख और पैसा दोनों छिन जाता है। जीवन में दुख दस्तक देने लगते हैं। भाग्य हमारा साथ छोड़ देता है। बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। इस स्थिति में 7 नारियल भगवान को चढ़ा दें। इससे आपके आने वाले दुख टल जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button