अन्य

इमरान खान बना कबीर शर्मा, लड़के ने धर्म और नाम बदलकर रचाई शादी, लेकिन असलियत सामने आयी तो..

सोनम कपूर की फिल्म डॉली की डोली तो आपको याद ही होगी, जिसमें एक लूटेरी दुल्हन की कहानी दिखाई गई थी। किस तरह से सोनम कपूर लोगों से शादी करती थीं और फिर शादी की पहली रात को ही घर वालों को बेहोश करके सारी ज्वैलरी और कैश लेकर फरार हो जाती हैं। ये फिल्म बहुत ही फनी तो थी ही लेकिन साथ में एक सीरियस मैसेज भी देती थी। बता दें कि इस फिल्म में सिर्फ सोनम ही फर्जी दुल्हन नहीं बनती थी बल्कि उनका पूरा परिवार ही फर्जी होता था। बता दें कि अब हम आपको एक ऐसी ही कहानी के बारे में बताएंगे जहां एक फर्जी दूल्हे के बारे में बताएंगे। जिसने अपने फर्जी घर वालों के साथ मिलकर के शादी की और अच्छा खासा दहेज भी वसूला।

बता दें की ये पूरी घटना है राजस्थान के सीकर की जहां पर एक दूल्हें ने ना सिर्फ अपना नाम बल्कि अपनी जात बदलकर और फर्जी माता-पिता के साथ मिलकर अपनी शादी कर ली। उस लड़के की बारात में मां-बाप से लेकर बारात में शामिल हर एक शख्स नकली था। इतना ही नहीं वो शख्स पहले से शादी शुदा भी थी। और उसके बच्चे भी थे।

नाम बदलकर की शादी

बता दें कि इस शख्स का नाम इमरान खान है। और इसने लड़की वालों को अपना नाम कबीर शर्मा बताकर युवती से शादी रचाई। शादी से पहले लड़की वालों को भरोसा दिलाने के लिए ये उनके घर ना सिर्फ अपने नकली माता-पिता बल्कि अपने फर्जी चाचा-चाची और मामा-मामी को भी लेकर गया था। बता दें कि इन्हीं रिश्तेदारों के साथ जाकर के उसने लड़की वालों के घर तिलक की रस्म भी पूरी की थी।

बता दें जब लड़के ने अपने परिवार वालों से लड़की वालों को मिलवा दिया तो उनको यकीन हो गया और उन लोगों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दीं। यहां तक की लड़का नकली बारात के साथ लड़की वालों के घर पहुंचा और पूरी शादी बहुत ही धूमधाम तरीके से रचाई गई। यहां तक की उसनें लड़की वालों से 11 लाख रूपए दहेज भी लिया। बता दें कि शादी हुई और विदाई के बाद लड़की अपने ससुराल चली गई। लेकिन शादी के तीन महीने बाद ही लड़की को इमरान पर शक होने लगा। तब उसके पैरों के नीचे जमीन खिसक गई और उसको पता लगा कि उसके और उसके घर वालों के साथ कितना बड़ा धोखा हुआ है।

थाने में दर्ज की शिकायत

बता दें कि शादी के बाद इमरान उर्फ कबीर लड़की के साथ सीकर में ही रह रहा था। लेकिन जब लड़की को इस बारें में पता लगा तो उसनें अपने घर वालों को पूरी घटना बताई और इमरान के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उसने ना सिर्फ अपना नाम और जाति छुपाकर शादी की बल्कि वह पहले से शादी शुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। बता दें कि लड़की के घर वालों ने आरोप लगाया की इमरान का परिवार जयपुर में रहता है और वह सीकर में एक मोटर कंपनी में काम करता है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button