राशिफल

8 फरवरी शुक्र होंगे अस्त, इन 2 राशियों को होगा बड़ा फायदा, वहीं 5 राशियों को झेलना पड़ेगा कष्ट

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सुखद नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र ग्रह 8 फरवरी की शाम 6:09 बजे पर पूर्व दिशा में अस्त होने वाले हैं। यह 2 महीने 10 दिन तक अस्त रहने के पश्चात 18 अप्रैल की रात्रि 11:08 बजे पर पश्चिम में उदय होंगे। आखिर शुक्र ग्रह के अस्त होने की वजह से किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है? जानिए आपकी राशियों पर इसका प्रभाव…..

आइए जानते हैं शुक्र के अस्त होने से किन राशियों को मिलेगा फायदा

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का अस्त होना शुभ समाचार लेकर आएगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कामों में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का अस्त होना ठीक साबित होगा। पारिवारिक चिंता दूर होगी। आपके खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से संबंध मजबूत बनेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी। दान पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

आइए जानते हैं किन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

मेष राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का अस्त होना बहुत ही चिंताजनक साबित होगा। आपको अपने व्यापार में भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। आपके स्वभाव में उग्रता अधिक देखने को मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट उत्पन्न होने की संभावना है। विवाह संबंधित बातचीत विलंब हो सकती है।

कर्क राशि वाले लोगों को शुक्र ग्रह के अस्त होने की वजह से सुख-सुविधाओं में कमी देखने को मिलेगी। मेहनत के अनुपात में लाभ कम मिलेगा। दांपत्य जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है।

सिंह राशि वाले लोगों को शुक्र ग्रह के अस्त होने की वजह से कई परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। आपको अपनी जिद और आवेश पर नियंत्रण रखना होगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। माता-पिता की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यापार में कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धन संबंधित मामलों में काफी सावधानी बरतनी की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का अस्त होना कई चुनौतियां लेकर आएगा। विद्यार्थियों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। बुरी संगति से बच कर रहें। कार्य-व्यापार की दृष्टि से शुक्र ग्रह का अस्त होना बहुत ज्यादा अशुभ नहीं रहेगा। प्रेम संबंधों में निराशा बनी रहेगी। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामले और विलंब हो सकते हैं। संतान की तरफ से चिंता अधिक रहेगी।

तुला राशि वाले लोगों को शुक्र ग्रह के अस्त होने की वजह से कई चिंताजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। किसी भी कोर्ट कचहरी के मामले में ना पड़े। मन की शांति भंग हो सकती है। किसी भी कार्य तथा निर्णय लेते वक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। भौतिक सुखों में कमी आएगी। आपके ऊपर कई जिम्मेदारियां एक साथ आ सकती हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर मिलाजुला पड़ेगा प्रभाव

वृषभ राशि वाले लोगों को शुक्र ग्रह के अस्त होने की वजह से मिलाजुला फल मिलेगा। आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता है। व्यापार को लेकर उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लीजिए। विदेश में काम कर रहे लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को शुक्र ग्रह के अस्त होने की वजह से सामान्य फल की प्राप्ति होगी। कहीं ना कहीं आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक माहौल पर थोड़ा ध्यान दें। किसी भी प्रकार का वाद-विवाद करने से बचें। सभी सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोग अपने रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

धनु राशि वाले लोगों को शुक्र ग्रह के अस्त होने की वजह से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। घर की परेशानियां कम होंगी। महिलाओं के लिए शुक्र ग्रह का अस्त होना ठीक नहीं है। व्यापारी वर्ग के लोगों को भी थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपको व्यापार में घाटा हो सकता है। विवाह संबंधित बातचीत सफल रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है।

मकर राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का अस्त होना अच्छा नहीं कहा जा सकता। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। मन में किसी पुरानी बात को लेकर चिंता अधिक रहेगी। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं. यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।

मीन राशि वाले लोगों के ऊपर शुक्र ग्रह का अस्त होना मिलाजुला प्रभाव डालेगा। आपको शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप अपने ऊपर आलस्य हावी मत होने दीजिए। जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। छात्रों का समय बेहतरीन रहने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button