दिलचस्प

फेंगशुई के अनुसार इस दिशा में एक्वेरियम रखने से घर में हमेशा बनी रहती है सकारात्मकता

एक्वेरियम देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते ही हैं लेकिन एक्वेरियम जहां रखा जाता हैं वहाँ जीवंतता का एहसास भी किया जा सकता हैं। जहां एक ओर वह आपके घरों की शीभा बढ़ाते हैं वहीं इन्हें रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता हैं। चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई में मछलियों को काफी शुभ और सौभाग्य वर्द्धक माना गया है, इसलिए एक्वेरियम को काफी महत्व दिया जाता है। एक्वेरियम को घर और शॉप पर रखना काफी शुभ माना जाता है और ऐसा भी माना जाता है कि रंग-बिरंगी मछलियां एक्वेरियम में रखने से परिवार के सदस्यों पर आने वाली मुसीबतें दूर होती हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि एक्वेरियम को किस दिशा में रखने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

क्या कहता है फेंगशुई

  • चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई के मुताबिक़ एक समयान्तराल पर एक्वेरियम का पानी बदलते रहना चाहिए ताकि आपके घर या शॉप से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहे और सकारात्मकता हमेशा बनी रहे, बता दें की कई दिनों का रखा पानी गंदा हो जाता हैं और उसमें से अजीब सी महक आने लगती हैं, जिसके कारण आपके एक्वेरियम में पड़ी मछलियों के मरने का डर रहता हैं।
  • चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई के अनुसार एक्वेरियम को रसोईघर से हमेशा दूर रखना चाहिए, दरअसल रसोई घर के पास एक्वेरियम रखने से आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा जाती हैं और आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता हैं। दरअसल घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता हैं तो उस घर में दरिद्रता आने लगती हैं और हर कोई परेशान नजर आता हैं। इसलिए कोशिश करे की एक्वेरियम आपके घर की रसोई से कुछ दूर पर ही हो।
  • चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई के अनुसार एक्वेरियम को पूर्व, उत्तर और पूर्व-उत्तर दिशा में रखना लाभदायक होता है। यदि एक्वेरियम को ऑफिस या घर में इस दिशा में रखेंगे तो आपको काफी शुभ फलों की प्राप्ति होगी। वैसे भी यह दिशा वास्तु शास्त्र के मुताबिक भी सही मानी जाती है| ऐसे में यदि आप अपने घर में एक्वेरियम इस दिशा में रखते हैं तो आपके घर की सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

  • चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई के अनुसार एक्वेरियम में कई बार ऐसा होता हैं कि मछलियां मर जाती हैं, ऐसे में इन मछलियों को तुरंत किसी जल स्त्रोत में प्रवाहित कर देना चाहिए ताकि दोबारा से मछलियाँ आपके एक्वेरियम में मरी ना मिले। दरअसल एक मछली के मरने के कारण बाकी मछलियों के मरने का डर बना रहता है इसलिए कोशिश करे की मछलियाँ आपके एक्वेरियम में ना मारे।
  • चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई के अनुसार एक्वेरियम में सिर्फ 9 मछलियाँ ही रखनी चाहिए और एक्वेरियम में 1 ब्लैक फिश और बाकी 8 गोल्ड फिश और लाल रंग की मछलियां रखनी चाहिए। दरअसल एक्वेरियम में सिर्फ 9 मछलियाँ इसलिए रखनी चाहिए क्योंकि ग्रहों की संख्या भी 9 ही होती है। बता दें कि एक्वेरियम में काली मछली रखने से आपका घर बुरी नजर के प्रभाव से बचा रहता हैं क्योंकि बुरी नजर से बचाने के लिए काले रंग का इस्तेमाल किया जाता हैं और लाल रंग के बारे में तो आप जानते ही हैं। सुनहरी यानी गोल्ड मछलियाँ दिखने में वाकई बहुत खूबसूरत होती हैं और आपके घर आने वाले लोगों का ध्यान भी अपनी ओर खींचती है।

यह भी पढ़ें :

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button