बॉलीवुड

इस बुरी आदत के चलते नहीं हो रही 57 के सलमान खान की शादी, भाग्यश्री ने खोली पोल, बताया असली सच

इस दुनिया में बहुत से ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब किसी के पास नहीं है। जैसे सलमान खान शादी कब करेंगे? इस सवाल का जवाब उनके करोड़ों फैंस आज भी ढूंढ रहे हैं। हर कोई सलमान को घोड़ी चढ़ता देखना चाहता है। उनकी उम्र तेजी से ढलती जा रही है। लेकिन अभी तक उनके घर शहनाई हो की गूंज सुनाई नहीं दे रही है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर क्या वजह है जिसके कारण सलमान खान अभी तक घर में कुंवारे बैठे हैं।

भाग्यश्री ने खोला सलमान को शादी का राज

सलमान के पास वह सब कुछ है जो एक लड़की अपने सपनों के राजकुमार में देखती हैं। वह दिखने में काफी हैंडसम हैं। उनके पास करोड़ों अरबों की दौलत है। उनके पास शोहरत भी बहुत है। लेकिन फिर भी उनकी शादी होने का नाम नहीं ले रही है। अब सलमान खान 57 साल के हो गए हैं। ऐसे में दिन-प्रतिदिन उनकी शादी के चांस भी कम होते जा रहे हैं। उनकी शादी ना होने के पीछे की वजह आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

आप सभी को सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ याद होगी। इस फिल्म में भाग्यश्री उनकी लीड हीरोइन थी। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म की रिलीज के 1 साल बाद ही भाग्यश्री ने शादी कर ली थी। एक बार इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया था कि आखिर सलमान खान क्यों शादी करने से बचते आए हैं। सलमान ने उनसे जो बात कही थी वह उन्हें आज भी सच लगती है।

इस कारण कुंवारे बैठे हैं 57 के सलमान

सलमान ने भाग्यश्री से कहा था – तुम्हें पता है? मैं नहीं चाहता कि कोई शरीफ लड़की मेरे प्यार में पड़े। मेरे ख्याल से में एक अच्छा लड़का नहीं हूं। मैं किसी एक इंसान के संग अधिक वक्त तक जुड़ा नहीं रह सकता हूं। मैं बहुत जल्द बोर हो जाता हूं। इसलिए जब तक मैं अपनी इस आदत पर काबू नहीं पा लेता तब तक मैं नहीं चाहता कि कोई लड़की मेरे करीब आए। यही वजह है कि मैं किसी को अपने ज्यादा करीब नहीं आने देता हूं।

सलमान ने एक और बात बताई थी कि वह अपनी प्रेमिका को लेकर कुछ ज्यादा ही पजेसिव रहते हैं। यह चीज आजकल की लड़कियों को कम ही पसंद आती है। वैसे बता दें कि ऐश्वर्या राय को लेकर भी सलमान बड़े पजेसिव थे। उन्हें एक्ट्रेस का दूसरे कलाकारों संग काम करना पसंद नहीं था। वह शक करते थे। इस कारण उनकी लड़ाई होती थी। इसलिए इनका ब्रेकअप भी हो गया था।

ऐश्वर्या के अलावा सलमान की लाइफ में संगीता बिजलानी, सोमी अली, कटरीना कैफ, जैकलीन जैसी कई हसीनाएं आई लेकिन शादी तक बात किस के साथ नहीं पहुंची।

sara ali khan

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button