अध्यात्म

शुक्रवार को इन नियमों को जरूर रखें याद, मां लक्ष्मी कष्ट करेंगी दूर, धन की नहीं होगी कमी

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम दिन माना जाता है। मान्यतानुसार यदि कोई व्यक्ति अपने सच्चे मन से धन की देवी माता लक्ष्मी जी की पूजा-आराधना करता है तो उसके जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होती है। माता लक्ष्मी व्यक्ति के सभी कष्ट दूर करतीं हैं। वैसे देखा जाए तो ज्योतिष शास्त्र में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के बहुत से उपाय बताए गए हैं, इसके अलावा कुछ नियमों के बारे में भी उल्लेख किया गया है। अगर व्यक्ति इन उपायों और नियमों का पालन करता है तो उसकी किस्मत चमक सकती है।

आज हम आपको शुक्रवार के दिन कौन-कौन से नियमों का पालन करना चाहिए? इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर इन नियमों का पालन किया जाए तो, मां लक्ष्मी की कृपा से घर-परिवार की सभी निराशा दूर होगी और व्यक्ति का जीवन धन-धान्य से परिपूर्ण बनेगा।

शुक्रवार के दिन इन नियमों का करे पालन

शुक्रवार को खट्टी चीजें ना खाएं

शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी के साथ-साथ मां संतोषी का भी दिन होता है, इसलिए आप शुक्रवार को खट्टे फल, आचार और अन्य प्रकार की खट्टी चीजों का सेवन ना करें, क्योंकि इसकी वजह से माता लक्ष्मी जी और मां संतोषी नाराज होतीं हैं। शुक्रवार को संतोषी माता व्रत और लक्ष्मी माता का व्रत किया जाता है इसलिए आप खट्टा खाने से बचें।

मां लक्ष्मी की कपूर से पूजा करें

कपूर का इस्तेमाल किसी भी पूजा-पाठ या शुभ कार्य में किया जाता है। कपूर के बिना लगभग कोई भी शुभ कार्य पूरा नहीं होता है। आप शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा कपूर जलाकर कीजिए, इसके पश्चात आप कपूर अपने घर के कोने-कोने में दिखाएं। ऐसा करने से आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होगी और घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार तेजी से बढ़ेगा। इससे घर-परिवार की सुख-शांति बनी रहेगी।

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं

शुक्रवार के दिन अगर आप माता लक्ष्मी जी की पूजा कर रहें हैं तो इनकी पूजा के दौरान खीर में शहद मिलाकर माता लक्ष्मी जी को भोग लगाएं। इसके पश्चात आप खीर का प्रसाद अपने घर की सबसे बड़ी महिला को दीजिए, उसके बाद ही अन्य लोगों में खीर बांटें। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपके जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी और अक्षय फल की प्राप्ति होगी।

लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर व्यक्ति शुक्रवार के दिन शाम के समय लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करता है तो यह बहुत उत्तम माना जाता है। अगर आप यह पाठ कर रहे हैं तो उस समय के दौरान अपने घर का दरवाजा खोल कर रखें। यह पाठ बहुत ही कल्याणकारी माना गया है। अगर आप लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ रोजाना कर सकते हैं तो जरूर कीजिए। ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

शुक्रवार के दिन पैसा उधार ना दें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति शुक्रवार के दिन पैसा उधार देता है तो उसका पैसा वापस लौट कर नहीं आता है, इतना ही नहीं बल्कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी जी नाराज भी हो जाती हैं। आप शुक्रवार के दिन किसी को भी पैसा उधार ना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button