अन्य

मोटापे को दूर करने में कारगर साबित होता है देसी घी, जानें घी को खाने से जुड़े फायदे

घी एक बेहद ही ताकतवर चीज है और इसे खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। हमारे आयुर्वेद में घी को काफी गुणकारी बताया गया है और आयुर्वेद के अनुसार घी खाने से कई तरह के रोगों को चुटिकयों में दूर किया जा सकता है। इसलिए आप घी को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें और रोज कम से कम दो चम्मच घी का सेवन किया करें।

जानें घी को खाने से जुड़े फायदे –

मोटापे को करे दूर

कई लोगों को लगता है कि घी का सेवन करने से शरीर में फैट का स्तर बढ़ जाता है और घी खाने से शरीर मोटापे का शिकार हो जाता है। लेकिन लोगों की ये धारणा एकदम गलत है। क्योंकि घी को खाने से मोटापा बढ़ने की जगह कम होता है। दरअसल घी के अंदर सीएलए पाया जाता है जो कि शरीर के मेटाबॉल्जिम को सही रखने का कार्य करता है और मेटाबॉल्जिम की मदद से मोटापा कम होने लग जाता है। इसलिए आप गाय के घी का सेवन जरूर किया करें। क्योंकि इस घी में कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता है और ये वजन को रोकने में कारगर साबित होता है।

कब्ज हो दूर

घी को पेट के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है और इसे खाने से पेट दुरुस्त रहता है। आयुर्वेद के अनुसार घी को खोने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और ऐसा होने से पेट से संबंधित बीमारी नहीं होती है। इसके अलावा कब्ज होने पर अगर घी को खाया जाए तो कब्ज की समस्या से भी राहत मिल जाती है।

हड्डियां बनें मजबूत

घी हड्डियों में तरल पदार्थ का निर्माण करने में मदद करता है और ऐसा होने पर हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। इसके अलावा रोजाना घी का सेवन करने से आयु बढ़ने पर भी हड्डियां कमजोर नहीं पड़ती है। इसलिए आप घी का सेवन किया करें। घी के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन के2 होता है और ये हड्डियों के लिए गुणकारी माना गया है।

सिरदर्द को करे दूर

सिर में दर्द होने पर आप घी से सिर की मालिश करें। गर्म घी से सिर की मालिश करने से सिर दर्द मिनटों में गायब हो जाता है। इसी तरह से मांसपेशियों में भी दर्द होने पर आप घी की मालिश करें।

त्‍वचा के लिए फायदेमंद

घी का सेवन करने से चेहरे पर ग्लो आता है और चेहरा जवां बना रहता है। इसके अलावा सर्दी के मौसम में घी को चेहरे पर लगाने से चेहरे पर नमी बनी रहती है और चेहरा शुष्क नहीं होता है। जबकि बालों पर घी लगाने से बाल घने होते हैं और इनका झड़ना भी बंद हो जाता है।

सूखी खांसी से मिले राहत

सूखी खांसी होने पर आप गर्म घी में गुड़ मिलाकर इसका सेवन कर लें। गुड़ और घी को एक साथ खाने से खांसी से आराम मिल जाएगा। इसके अलावा होंठ फटने पर आप रात को सोते समय नाभी पर देसी घी लगा लें। ऐसा करने से होंठ सही हो जाएं। नाभी पर घी लगाने के साथ-साथ आप चाहें तो होंठ पर भी घी लगा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button