अध्यात्म

घर से बाहर निकलते समय इन 4 लोगों का दिखना होता है शुभ, बिगड़े काम भी बन जाते हैं

भारत में रहने वाली अधिकतर जनसंख्या हिंदू है। हिंदू धर्म में शुभ और अशुभ बातों पर अधिक जोर दिया जाता है। कोई भी कार्य शुरू करने से पूर्व शुभ मुहूर्त भी देखा जाता है। शकुन-अपशकुन से जुड़ी बातों को लेकर एक शकुन शास्त्र नामक ग्रंथ भी बना हुआ है। इस शकुन शास्त्र में अलग-अलग स्थिति में दिखने वाली चीजों और घटनाओं को आधार बनाकर शुभ और अशुभ चीजें बताई जाती है।

आज हम आपको यात्रा से जुड़े शकुन-अपशकुन बताएंगे। जब भी हम यात्रा पर निकलते हैं तो मन में ये डर जरूर रहता है कि यात्रा सुखद होगी या कष्टदायक। जिस काम के लिए निकले हैं वह पूरा होगा या नहीं। रास्ते में कोई अनहोनी तो नहीं होगी। शकुन शास्त्र के अनुसार यात्रा पर जाते समय यदि आप इन 4 में से कोई भी चीज या व्यक्ति दिख जाए तो आपकी यात्रा शुभ होती है।

ब्राह्मण

यात्रा पर जाते समय किसी ब्राह्मण का दिखना बड़ा शुभ माना जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाते समय ब्राह्मण दिख जाए तो हमे पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे वह जरूरी काम समय पर और बिना किसी बाधा के पूर्ण होता है। इस स्थिति में आपको ब्राह्मण को कुछ दान दक्षिणा देना चाहिए और फिर अपनी यात्रा शुरू करनी चाहिए। इसे यात्रा भी सुखद रहती है।

पीले कपड़ों में महिला

यात्रा पर जाते समय यदि पीले रंग के कपड़े में कोई महिला या लड़की दिख जाए तो ये शुभ होता है। दरअसल पीला रंग गुरु ग्रह से जुड़ा होता है। यह ग्रह किसी भी शुभ कार्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसलिए शकुन शास्त्र में यात्रा के दौरान पीले रंग की महिला का दिखा शुभ शकुन माना जाता है। ऐसा होने पर आप जिस कार्य के लिए जाते हैं उसमें सफलता जरूर मिलती है।

किन्नर

कई लोग किन्नर के सामने आने से चिढ़ते हैं। उन्हें लगता है हम इन्हें पैसे देने पड़ेंगे। लेकिन यात्रा के दौरान किन्नर का दिखना शुभ होता है। कुछ ग्रंथों में इन्हें मंगलमुखी भी कहा गया है। कहते हैं यात्रा के पहले इनका चेहरा देखने से सभी काम अच्छे से पूर्ण होते हैं। यात्रा में कोई कष्ट नहीं होता है। इसलिए यात्रा के पहले किन्नर दिखे तो उसे कुछ पैसे दान कर उसकी दुआएं लेना चाहिए।

पानी से भरा बर्तन ले जाता इंसान

धर्म ग्रंथों की माने तो पानी से भरे बर्तनों यानि कलश में देवी देवता वायस करते हैं। इसलिए यात्रा पर जाते समय हमे कोई पानी से भरा बर्तन ले जाता दिख जाए तो ये शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है देवी देवताओं का आशीर्वाद आपके ऊपर बना हुआ है। आपकी यात्रा शुभ साबित होगी। सभी काम सफल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button