राशिफल

भगवान गणेश की कृपा से इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, धन लाभ के हैं प्रबल योग

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशि के लोगों के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। इस संसार में सभी लोगों की राशि अलग-अलग है और सभी पर ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव भी अलग-अलग पड़ता है। व्यक्ति की राशि में जैसी ग्रहों की चाल होती है, उसी के अनुसार शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होती है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं, जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर भगवान गणेश जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और इनको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। धन से जुड़ा हुआ कोई फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर भगवान गणेश की रहेगी कृपा

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान गणेश जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार में उन्नति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आपको अपनी नई योजनाओं का अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप हर काम जोश के साथ पूरा करेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान गणेश जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका समय उत्तम फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा, गुरुजनों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म होंगें।

मीन राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत के अनुसार अधिक फल की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको कुछ सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का प्रस्ताव आएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। धन लाभ प्राप्ति के योग हैं। बिजनेस में लाभदायक समझौते होंगे। आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत सी चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कठिन समय में आप आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। शत्रु प्रबल रहेंगे। यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में मिलाजुला फायदा मिलेगा। निवेश संबंधित कामों से दूर रहना होगा।

वृषभ राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। कोई भी नया काम शुरू करने की से पहले ठीक प्रकार से सोच-विचार जरूर करें। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे, इसलिए उनकी सेहत का ध्यान रखें। आप खुद भी बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी निराशाजनक नजर आ रहा है। जो लोग काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे थे, उनको अभी और इधर-उधर भटकना पड़ सकता है। फिलहाल में रोजगार मिलने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है, इसलिए हौसला मजबूत बनाए रखना होगा। बिजनेस की परेशानियां खत्म होंगी। भागीदारों की मदद से आपको मुनाफा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से फायदा मिलेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

सिंह राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में काफी संभल कर रहना होगा। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों को मिलेजुले परिणाम हासिल होंगे। आप अपने व्यापार में कोई नया बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा। अचानक दूर संचार माध्यम से दु:खद समाचार मिल सकता है, जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा। माता-पिता के किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। विषम परिस्थितियों में आप समझदारी से काम लीजिए। पारिवारिक माहौल सामान्य रहने वाला है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको काफी सतर्क रहना होगा। कार्यस्थल में पर कड़ी मेहनत करने के बाद सफलता मिलेगी। बड़े अधिकारियों का सपोर्ट मिल सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

धनु राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आप अपने बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं परंतु उससे पहले सोच-विचार जरूर कीजिए अन्यथा भविष्य में हानि का सामना करना पड़ सकता है। भाइयों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। आप अपने कामकाज के तरीकों में नए नए प्रयोग करेंगे, आपको नए-नए अनुभव मिलेंगे।

मकर राशि वाले लोग मानसिक रूप से काफी चिंतित रहेंगे। घर परिवार की परिस्थितियों को लेकर आप थोड़े हताश रहेंगे। परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ लेकर चलना होगा। जमीने से संबंधित मामला निपट सकता है। ऑफिस के कार्य समय पर पूरा करें। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह समय ठीक नहीं है।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर कामकाज का बोझ अधिक रहेगा। मेहनत अधिक और फल की प्राप्ति कम होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। आप लोगों का रिश्ता टूटता हुआ दिख रहा है, इसलिए आप लोगों के बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी है तो बैठकर शांति पूर्वक सुलझाने का प्रयत्न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button