राशिफल

भगवान शनि की कृपा से इन राशियों के खुशियों भरे दिन हुए शुरू, योजनाएं होंगी सफल, मिलेगी तरक्की

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर मनुष्य की राशि उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। राशि के आधार पर व्यक्ति अपने जीवन से जुड़ी हुई बहुत सी बातों का पता लगा सकता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार लगातार ग्रह-नक्षत्रों में होने वाले परिवर्तन का हर किसी व्यक्ति की राशि पर प्रभाव पड़ता है। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ-अशुभ स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति को अपने जीवन में परिणाम मिलते हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोगों की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। इस राशि वाले लोगों के जीवन की परेशानियां खत्म होंगी और जीवन खुशहाल बनेगा। नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं? चलिए जानते हैं इसके बारे में

आइए जानते हैं भगवान शनि की किन राशियों पर रहेगी कृपा

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान शनि की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। भाई के सहयोग से उन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप अपने प्रिय के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि वाले लोगों को शनि देव की कृपा से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। व्यापार में लगातार उन्नति हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई बड़ा विवाद खत्म हो सकता है। आपका मन शांत रहेगा। आप पराक्रम और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। ऑफिस में आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनने की संभावना है। अधीनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी मदद करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने में आप सक्षम रहेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। किस्मत और समय आपका भरपूर सहयोग देगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। घर-परिवार की परेशानियां खत्म होंगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी। अनुभवी लोगों की सहायता से करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों का पिता के साथ संबंध सुधर सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह हो सकता है। व्यापार में कुछ अच्छा होने के योग नजर आ रहे हैं। शनिदेव की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों को अपने जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। आप बेवजह की चिंता ना करें। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है। शादीशुदा जीवन चिंताजनक रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय सामान्य रहेगा। आप एक-दूसरे को ठीक प्रकार से समझेंगे। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। व्यापार में कुछ सकारात्मक बदलाव आने की संभावना नजर आ रही है।

सिंह राशि वाले लोगों को अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। बच्चों की तरफ से चिंता अधिक रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप प्रेम पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से सोच-विचार कर सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई दुखद समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा।

कन्या राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा यानी कि आपका समय ना ज्यादा अच्छा है और ना ज्यादा बुरा रहेगा। व्यापार में मुनाफा कम हो सकता है। आप अपने भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। लव पार्टनर के व्यवहार से आप काफी खुश रहेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान आपको गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

तुला राशि वाले लोगों का समय सामान्य व्यतीत होगा। व्यापार से जुड़े हुए सभी प्रकार के विवाद निपट सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों में थोड़ी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को अपने काम समय पर निपटाने होंगे अन्यथा कार्यभार बढ़ सकता है।

धनु राशि वाले लोगों का समय काफी चिंताजनक नजर आ रहा है। आप किसी परिचित की आर्थिक सहायता करने के लिए पैसों का इंतजाम कर सकते हैं। व्यापार में धन की कमी के कारण कुछ अप्रिय स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अधिक तनाव लेने से बचना होगा। यदि आप विषम परिस्थितियों में बुद्धिमानी से काम करेंगे तो आप हर परेशानी का हल निकाल सकते हैं। परिवार के लोग आपका भरपूर सहयोग देंगे। विद्यार्थियों को अपनी मनचाही सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

मकर राशि वाले लोगों के जीवन में कई परेशानियां देखने को मिलेंगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बनता बनता बिगड़ सकता है इसलिए आप किसी भी काम में लापरवाही ना करें। निवेश संबंधित मामलों में आप घर के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि वाले लोग अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु आमदनी के अनुसार घरेलू घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। आप कोई भी जोखिम उठाने का साहस मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। आप अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button