राशिफल

शिव-पार्वती की कृपा से इन 5 राशियों की खुली तकदीर, रुके काम होंगे पूरे, मेहनत लाएगी रंग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ असर जरूर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और तकदीर का पूरा साथ मिलने वाला है। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर रहेगी भगवान शिव-पार्वती की कृपा

मेष राशि वाले लोगों को शिव-पार्वती की कृपा से लाभ के कई मौके हाथ लग सकते हैं। निवेश संबंधित कामों में मन मुताबिक फायदा मिलेगा। आप दिल खोलकर जरूरतमंदों की मदद करेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। शिव-पार्वती की कृपा से आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। कार्यालय में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं।

सिंह राशि वाले लोगों का समय अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। भगवान शिव और माता पार्वती जी की कृपा से किस्मत पूरा साथ देने वाली है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की स्थिति बन रही है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन बहुत खुश रहने वाला है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। संतान से संबंधित सभी चिंता दूर होगी। किसी पुराने वाद-विवाद का समाधान हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। परिवार में खुशी की लहर बनी रहेगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीत सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका मनोबल मजबूत नजर आ रहा है। कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि वाले लोग भाग्यशाली साबित होंगे। भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। यदि आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है, आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। थोड़ी मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। धन के मामले में आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। किस्मत का साथ ना मिलने की वजह से कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। फालतू के खर्चों पर लगाम रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों से संभल कर रहें। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य हर कदम पर आपका पूरा साथ देंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आपको अपनी वाणी पर थोड़ा काबू रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करें। कार्यालय में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से दोस्ती होगी, जिसका आगे चलकर लाभ मिलने की उम्मीद है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें। बच्चों की तरफ से चिंता अधिक रहेगी। किसी जरूरी काम में सफलता पाने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है।

तुला राशि वाले लोग किसी कारणवश काफी परेशान नजर आ रहे हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। बच्चों की सेहत खराब हो सकती है। गुप्त शत्रु आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको काफी सतर्क रहना होगा। यदि कोई सरकारी विवाद चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने सभी जरूरी काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि वाले लोगों को अपनी बहुमूल्य वस्तुओं को काफी संभाल कर रखना होगा। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसको लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आमदनी सामान्य रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। दांपत्य जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। निवेश संबंधित कामों से दूर रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि वाले लोग विपरीत परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। मित्रों की संख्या में इजाफा होगा लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा विश्वासघात मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button