राशिफल

विष्णु जी की कृपा से इन 4 राशियों के करियर में मजबूती के मिल रहे संकेत, मिलेगी बड़ी उपलब्धियां

ग्रह-नक्षत्र लगातार अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी विषम परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोगों की कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की प्रबल स्थिति नजर आ रही है। भगवन विष्णु जी की कृपा से इन राशि के लोगों को कैरियर में लगातार सफलता मिलेगी और बेहतर नतीजे मिलने के योग हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं…..

आइए जानते हैं विष्णु जी की कृपा से किन राशियों के करियर में आएगी मजबूती

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान विष्णु जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कैरियर संबंधित बड़ी खुशखबरी मिलने के योग नजर आ रहे हैं। करियर के लिहाज से आपके सितारे मजबूत रहेंगे। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। घर के जरूरी कामों को आप समय पर पूरे कर सकते हैं। रुका हुआ कार्य प्रगति पर आएगा। घर-परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। निवेश संबंधित कामों में भारी मुनाफा मिल सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों के ग्रह प्रबल नजर आ रहे हैं। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता की सेहत में सुधार आएगा। आप कोई जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

कन्या राशि वाले लोगों के कारोबार में सुधार आएगा। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति की वजह से धन से संबंधित बड़ा लाभ मिल सकता है। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का उचित परिणाम मिलने वाला है। प्रेम जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि वाले लोगों के ग्रह-नक्षत्र शुभ संकेत दे रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। रुके हुए कामों में सफलता प्राप्त होगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों के ग्रहों की चाल मिलाजुला फल देने वाली है। कई मामलों में आपको सफलता मिल सकती है, तो कई मामलों में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपके कार्य सिद्ध होंगे। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अचानक किसी पुरानी बात को लेकर आपके मन में निराशा के बादल छा सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। किसी करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव देखना पड़ेगा।

कर्क राशि वाले लोगों के ग्रह-नक्षत्र नकारात्मक संकेत दे रहे हैं। आमदनी से अधिक खर्चों में तेजी आ सकती है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव बढ़ेगा। भाग्य से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। रुके हुए कार्यों पर आप ध्यान केंद्रित करें। अचानक किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपके कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन खुश हो जाएगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नए-नए लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

सिंह राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। कोर्ट कचहरी से जुड़े हुए मामलों में सफलता मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि साथ काम करने वाले लोगों से नोकझोंक होने की संभावना है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी से भी बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में मिलाजुला फायदा मिलेगा। अचानक व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा थोड़ी कष्टकारी रहेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपने जीवन में कई विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। मुश्किल घड़ी में आपको बुद्धिमानी का प्रयोग करने की आवश्यकता है। आप अपने कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। नजदीकी लोगों से बेवजह का विवाद उत्पन्न हो सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कामकाज में आपको अपनी कोशिश लगातार जारी रखनी होगी। तभी आगे चलकर आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।

धनु राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहने वाला है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रभावशाली लोगों के बीच उठना-बैठना हो सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध खराब हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी बातों से नाराज हो सकता है इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी परंतु आपके प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। अचानक परिवार के किसी सदस्य से दु:खद समाचार मिल सकता है, जिसकी वजह से आपका मन काफी निराश रहेगा। जरूरी कामों को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन इसका आपको उचित परिणाम मिलने के योग नजर आ रहे हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन की मिलीजुली स्थिति नजर आ रही है। आपकी कमाई अच्छी रहेगी परंतु घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आपके मन में धार्मिक विचार उत्पन्न हो सकते हैं जिसके चलते आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कामकाज में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा।

मीन राशि वाले लोगो को पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विशेष रूप से आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। छोटे-मोटे व्यापारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button