राशिफल

मां संतोषी की कृपा से इन 5 राशियों के भाग्य में है खुशियां, आर्थिक तंगी से जल्द मिलेगा छुटकारा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर मां संतोषी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन में खुशियां ही खुशियां आने के योग हैं। इनको धन से जुड़ी हुई परेशानियों से बहुत जल्द छुटकारा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों के ऊपर रहेगी मां संतोषी की कृपा

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका मन उत्साह और उमंग भरा रहेगा। धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक मुनाफा मिलेगा। तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आने के योग हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति से भरा रहेगा। मां संतोषी के आशीर्वाद से व्यापार में भारी लाभ मिलने के योग हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपने अच्छे व्यवहार से लोगों का दिल जीत सकते हैं। आर्थिक मजबूती बनी रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दोस्तों की पूरी सहायता प्राप्त होगी। आपका मन हल्का रहेगा।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। दांपत्य जीवन सुख सुखमय रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जरुरतमंदो की मदद कर सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति धन एवं सम्मान दोनों की प्राप्ति करा सकता है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है। आप अधूरे काम पूरे करने में कामयाब रहेंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है।

कुंभ राशि वाले लोगों को आर्थिक तरक्की मिलने के योग हैं। व्यापार में मन मुताबिक परिणाम हासिल हो सकता है। मां संतोषी की कृपा से सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है, वेतन में वृद्धि हो सकती है। काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बहुत जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। अचानक पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी।

कर्क राशि वाले लोगों को काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपनी मेहनत से सभी कार्य पूरे करेंगे। व्यापार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा, जिसके कारण आपका मुनाफा कम हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर निराशा उत्पन्न हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी को समझने की कोशिश कीजिए। आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें वरना भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिले-जुले पली परिणाम हासिल होंगे। जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमें आपको पूर्ण सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार से जुड़ी हुई कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगी परंतु आप किसी भी यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है, तभी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। खानपान में सुधार करने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। बेरोजगार व्यक्ति थोड़े प्रयास के बाद किसी रोजगार से जुड़ सकते हैं, जिससे वह अपने भविष्य की योजनाओं को मजबूती दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

धनु राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। व्यापार को लेकर आप कोई नई योजना बना सकते हैं। आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला बिना सोचे-समझे मत लीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। पति-पत्नी के रिश्ते में किसी बात को लेकर खटास उत्पन्न हो सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका है।

मकर राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आर्थिक कारणों को लेकर आप भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। नौकरी करने वाले लोगों की कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है। आप अपना कोई भी काम अधूरा ना छोड़े। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। अधिकांश कार्य थोड़ी मेहनत के बाद पूर्ण हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। ऑफिस में किसी महिला सहकर्मी से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। व्यापार में विस्तार होगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से दोस्ती होगी परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button