राशिफल

मां संतोषी की कृपा से इन 4 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता, पारिवारिक जीवन बनेगा खुशहाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से हर मनुष्य का जीवन प्रभावित होता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं परंतु राशि में इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी विषम परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति रहेगी। इन राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इनको अपने जीवन में कोई बड़ी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। घर-परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं

आइए जानते हैं मां संतोषी की कृपा से किन राशि वालों का शुभ रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने में परिवार के लोगों का सहयोग मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय खुशहाली पूर्वक व्यतीत होने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको फायदा मिलने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। मां संतोषी की कृपा से किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलेगा। विद्यार्थियों का समय बेहद शुभ रहने वाला है। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। मेहनत के बल पर आप अच्छी खासी सफलता हासिल करने वाले हैं। आप अपने शत्रु को परास्त करेंगे।

तुला राशि वाले लोगों का समय शुभ रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपनी नई योजनाओं का अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सफलता आपके कदम चूमेगी। नया व्यापार शुरू करने का अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। मां संतोषी के आशीर्वाद से दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में आपको मजबूती देखने को मिलेगी। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय खुशियों से भरपूर रहेगा। कम मेहनत में आपको अधिक सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को फायदेमंद समझौते मिल सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। मां संतोषी की कृपा से करियर के क्षेत्र में आप लगातार आगे बढ़ेंगे। आपको कुछ सफलता के अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपकी जरूरी योजनाएं पूरी होंगी। कामकाज और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाकर रखेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने व्यापार में उम्मीद से कम लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। कार्य क्षेत्र में आप अपने सभी काम स्वयं पूरे करें। अपना कोई भी काम दूसरों के ऊपर थोपने की कोशिश मत कीजिए। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। धन संबंधित मामलों में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। घर-परिवार का माहौल सामान्य रहने वाला है। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी।

मिथुन राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। कामकाज के प्रति आप काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। किसी जरूरी काम को लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है परंतु काम में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।

कर्क राशि वाले लोगों के जीवन में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलेंगे। भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसके लिए आप पहले से तैयार रहें। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की आप हर संभव कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

सिंह राशि वाले लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। कठिन मेहनत करने के बाद कामकाज में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपका सपोर्ट कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। किसी महिला मित्र की तरफ से कष्ट का सामना करना पड़ेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिल सकता है, जिसके कारण आप काफी चिंतित नजर आएंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपने सोचे हुए कामों पर ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। कार्यक्षेत्र बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। काम के सिलसिले में आप दूसरों से अधिक उम्मीद मत कीजिए अन्यथा निराशा हाथ लग सकती है।

धनु राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। किसी पुरानी बात को लेकर मन की शांति भंग हो सकती है। आप अपने जरूरी काम पर ध्यान दें। किस्मत के भरोसे बैठना ठीक नहीं रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है क्योंकि बड़े अधिकारियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। कोई भी पैसों से जुड़ा हुआ फैसला लेते वक्त सोच-विचार जरूर कीजिए। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहने वाला है।

मकर राशि वाले लोगों का समय थोड़ा चिंताजनक रहेगा। घरेलू चीजों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने पर परिवार के सभी लोगों को खुशी होगी। मित्रों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। प्रेम जीवन ठीक-ठाक नजर आ रहा है।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। निवेश संबंधित कामों में आपको सतर्क रहना होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कैरियर के क्षेत्र में बहुत से उतार-चढ़ाव आएंगे इसलिए आप विषम परिस्थितियों में समझदारी से काम लें। दोस्तों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रेमियों के लिए समय बहुत ही खास रहने वाला है। आप एक-दूसरे से दिल की बात शेयर करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button