राशिफल

राम भक्त हनुमान की कृपा से इन चार राशि वालों को हाथ लगेगी बड़ी सफलता, घर में आएँगी खुशियां

आकाश-मंडल में ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है पर यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर राम भक्त हनुमान जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता हासिल लग सकती है। घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी राम भक्त हनुमान जी की कृपा

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर राम भक्त हनुमान की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके लिए समय उत्तम नजर आ रहा है। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आमदनी बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों को व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। तरक्की के मार्ग हासिल होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। राम भक्त हनुमान जी की कृपा से सोचे हुए कामों में भरपूर सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। सरकारी कामकाज से फायदा मिलेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है।

धनु राशि वाले लोगों के ऊपर राम भक्त हनुमान जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको अपने कामकाज में शुभ परिणाम हासिल होंगे। आप कोई जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक संपत्ति में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कुछ नई योजनाएं हाथ लग सकती है। कैरियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों के मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। बिगड़े हुए काम बनेंगे। राम भक्त हनुमान जी की कृपा से नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता हासिल होगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों का समय मध्यम रूप से व्यतीत होने वाला है। भाइयों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। बिजनेस में लाभ की स्थिति बन रही है। इस राशि के लोग कोई भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए नए लोगों से दोस्ती होगी परंतु अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय कठिन रहेगा। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी बेहतर परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आपके कुछ बनते बनते काम बिगड़ सकते हैं, जिसको लेकर आपका मन काफी परेशान रहेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना नजर आ रही है। विदेश में काम कर रहे लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आप अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहने वाले हैं। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखना होगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। भविष्य को लेकर आप नई योजना बना सकते हैं। मित्रों का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति पर थोड़ा खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कष्टकारी रहेगा। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा कार्यालय में किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मानसिक रूप से आप परेशान रहेंगे। घरेलू खर्चे बढ़ेंगे। आमदनी सामान्य रहेगी।

तुला राशि वाले लोग अपने कामकाज के सिलसिले में काफी भागदौड़ करेंगे। व्यापार की गति धीमी हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आता हुआ नजर आ रहा है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आप किसी प्रिय मित्र से फोन पर बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपने व्यवहार में मधुरता लानी होगी। नौकरी के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। अगर साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। घरेलू कार्य से आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी परीक्षा में सफलता मिलेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। घर-परिवार की परेशानियां खत्म होंगी। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। आपको अपने व्यवहार को ठीक रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button