राशिफल

कर्म फलदाता शनि की कृपा से इन 6 राशियों के भाग्यशाली दिन हुए शुरू, काम में मिलेगी मनचाही सफलता

ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे प्रभावी ग्रह माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में इसकी स्थिति ठीक हो तो व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है। व्यक्ति को अपने जीवन में सभी सुख-सुविधाएं मिलती है परंतु यदि किसी व्यक्ति की राशि में शनि ग्रह की स्थिति ठीक नहीं है तो इसकी वजह से जीवन में बहुत सी परेशानियां आने लगती हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में लगातार छोटे बड़े बदलाव होते रहते हैं, जिसके कारण सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ असर पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर कर्म फल दाता शनि देवता की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इस राशि के लोग बेहद भाग्यशाली साबित रहेंगें। इनको कठिन समय से छुटकारा प्राप्त होने वाला है और इनको अपने कार्यों में मनचाही सफलता हासिल होगी।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी कर्म फलदाता शनि की कृपा

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर कर्म फल दाता शनि देव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। भाग्य के सहारे आपको अपने कामकाज में सफलता मिलेगी। माता की सेहत में सुधार आएगा। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। मानसिक तनाव कम रहेगा। आप अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। आप लोगों का जल्द ही विवाह होने के शुभ संकेत मिल रहे हैं। किसी पुराने निवेश का आपको भारी मुनाफा मिल सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों को शनि देव की कृपा से आमदनी के अच्छे स्रोत मिल सकते हैं। आपकी इनकम में तेजी से इजाफा होगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। किसी पुरानी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहने वाली है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। शनि देवता की कृपा से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आप अपनी पुरानी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहने वाले हैं। प्रेम जीवन में आपको शुभ नतीजे हासिल होंगे। आपको परिवार का समर्थन मिल सकता है। काम के सिलसिले में की गई मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मकर राशि वाले लोगों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। आप मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। किसी बड़े काम की योजना सफल हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। शनिदेव की कृपा से अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार में विस्तार होने के शुभ संकेत मिल रहे हैं, साथ ही आपका मुनाफा भी बढ़ सकता है। प्रेमियों के लिए समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। जमीन से जुड़े हुए मामलों में सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर कर्म फल दाता शनि की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के शुभ संकेत मिल रहे हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आप जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। इस राशि के लोग अपने प्रिय से अपने मन की बात जाहिर करेंगे और शादी की बात भी कर सकते हैं। निवेश संबंधित कार्यों के लिए समय शुभ रहेगा।

मीन राशि वाले लोगों को आर्थिक तंगी से छुटकारा प्राप्त होगा। कर्म फल दाता शनि देव की कृपा से आपके जीवन की कठिन परिस्थितियां दूर होने जा रही हैं। आप अपने जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। शादीशुदा लोगों के बीच चल रहा तनाव दूर होगा। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। ससुराल पक्ष से आपके संबंध बेहतर रहेंगे। प्रेमी वर्ग के लोग अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करने वाले हैं। अचानक कोई लाभदायक योजना हाथ लग सकती है। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों को अपने जीवन में सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप अपने जीवन में कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को अपने कामकाज में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है अन्यथा आपका कोई जरूरी कार्य विलंब हो सकता है। आप कामकाज के प्रति खुद को मानसिक तौर पर मजबूत बनाए रखें। कहीं ना कहीं आप अपने कामकाज से संतुष्ट नहीं रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। प्रेम जीवन में आपको शुभ नतीजे मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि वाले लोगों को पारिवारिक परिस्थितियों के अनुसार अपनी इच्छाओं से समझौता करना पड़ेगा। आप अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आप किसी पुरानी बात को लेकर अधिक चिंतित रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी अन्यथा इसकी वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। शादीशुदा लोगों का जीवन बेहतर रहेगा। जीवन साथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। अचानक खास लोगों से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिल सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। पारिवारिक परेशानियां आपके मन को काफी निराश करेंगीं। भाई-बहनों के साथ आपको अच्छे तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों को कार्यस्थल में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। शादीशुदा लोगों को निराशाजनक स्थिति से गुजरना पड़ेगा।

सिंह राशि वाले लोगों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसकी वजह से आप मानसिक तौर पर बहुत ज्यादा परेशान रहेंगे। आपको धन का सदुपयोग करने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। काम के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। ऑफिस के कामकाज आप समय पर निपटा कर खाली समय में कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में आपको सामान्य फल की प्राप्ति होगी।

तुला राशि वाले लोगों को परिवार की चिंता लगी रहेगी। माता की सेहत में गिरावट आ सकता है, इसलिए आप थोड़ा ध्यान दीजिए। आप खुद की सेहत को भी नजरअंदाज ना करें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को कोई भी समझौता करने से पहले सोच-विचार करना होगा। अविवाहित लोगों का विवाह पक्का हो सकता है। समय के साथ-साथ आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग किसी बात को लेकर अपनी प्रिय से नाराजगी जाहिर कर सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। घर परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपको अपने परिवारिक मामलों में थोड़ा सावधान रहना होगा। आपकी इनकम अच्छी रहेगी परंतु उसके अनुसार खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आपके मन में एक साथ बहुत से विचार उत्पन्न होंगे, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के जीवन में समझदारी नजर आएगी। प्रेम जीवन में कुछ निराशा उत्पन्न हो सकती है। आप अपने प्रिय के दिल की बात समझे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button