राशिफल

शनि कृपा से इन 6 राशियों की किस्मत ने ली करवट, खुशहाल होगा जीवन, दूर होगी आर्थिक तंगी

ज्योतिष में शनि ग्रह को सबसे क्रूर ग्रह माना गया है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में इसकी खराब स्थिति है तो इसके कारण व्यक्ति को अपने जीवन में बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ता है परंतु इसकी शुभ स्थिति व्यक्ति के भाग्य में अच्छा खासा सुधार लाता है। वर्तमान समय में सभी लोग शनि देव से भयभीत रहते हैं परंतु शनि देव हमेशा व्यक्ति को कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। यदि आपके कर्म अच्छे हैं तो आपको शनिदेव से डरने की आवश्यकता नहीं है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर शनि ग्रह का शुभ प्रभाव रहेगा। इन राशियों के लोगों के जीवन में खुशियां आएंगी और किस्मत के सहारे हर क्षेत्र में कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक संकट से मुक्ति मिल सकती है।

आइए जानते हैं शनि कृपा से किन राशियों की बदलेगी किस्मत

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर शनि कृपा बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। भाग्य के सहारे आपके कामकाज बनते चले जाएंगे। अचानक कोई बड़ी योजना आपके हाथ लग सकती है, जिसका आपको भारी मुनाफा मिलेगा। घर-परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। आपका उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। व्यापार में आपको लाभदायक समझौता मिल सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों को कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। शनि कृपा से आपका अटका हुआ काम पूरा होगा। मानसिक चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। आपकी जरूरी योजनाएं पूर्ण हो सकती हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। चारों तरफ से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपका समय बेहद भाग्यशाली साबित होगा। आप अपने जीवन का पूरा आनंद लेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों के कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकता है। कोई पुराना वाद-विवाद दूर होने की वजह से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप कुछ लोगों की भलाई कर सकते हैं। आपके ऊपर शनि देवता की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कामकाज में आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षकों का मार्गदर्शन मिल सकता है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। सामाजिक स्तर पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के कई रुके हुए कार्य पूर्ण होने की स्थिति में आ सकती है। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सहयोग देंगे। कामकाज के सिस्टम में आप कुछ सुधार करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। शनिदेव की कृपा से आपके जीवन की कठिन परिस्थितियां दूर होने वाली हैं। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। पुरानी की गई मेहनत का आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय शुभ रहेगा। शनिदेव की कृपा से लोगों के बीच आपकी छवि में सुधार आ सकता है। आप जिस कार्य को करने की ठान लेंगे, उसको आप पूरा करके ही दम लेंगे। आपके अंदर आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने विरोधियों को प्राप्त करेंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार में विस्तार हो सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समय राहत भरा रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्य क्षेत्र की स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। आप अपने सभी कार्य बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। नए वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। सफलता के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। दांपत्य जीवन और प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोग अपनी आय को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का हर प्रयास कर रहे हैं परंतु आपको मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ रहा है। कार्य क्षेत्र में किसी के साथ अनबन होने की संभावना बनी हुई है। आप अपने कामकाज के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा, इससे आपको आत्मबल मिलेगा। कुछ नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु तुरंत अनजान लोगों पर अत्यधिक भरोसा मत कीजिए अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है।

वृषभ राशि वाले लोगों को काफी चिंताओं से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने घर-परिवार की परिस्थितियों को लेकर काफी हताश रहेंगे। आप अपने पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार अवश्य कीजिए। माता की सेहत को लेकर चिंता लगी रहेगी। जमीन-जायदाद को लेकर कोई वाद-विवाद हो सकता है। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता आपको काफी परेशान करेगी। भाग्य का साथ ना मिलने के कारण आपको कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ भी आपको अच्छे संबंध बनाकर चलने होंगे।

कर्क राशि वाले लोगों के कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अचानक आपको सफलता का अवसर हाथ लग सकता है, इसलिए कोई भी मौका अपने हाथ से मत जाने दीजिए। नौकरी करने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपको अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित करना होगा। नकारात्मक गतिविधियों से बचकर रहें। व्यवसाय से जुड़ा हुआ कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें।

तुला राशि वाले लोग अपने खर्चों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आप किसी से भी बहसबाजी करने से बचें। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर संबंध खराब हो सकते हैं। आपको अपने क्रोध को शांत रखना होगा। किसी भी मामले का समाधान आप ठंडे दिमाग से कीजिए। कोई महत्वपूर्ण योजना आपका ध्यान अपनी तरफ खींच सकती है। कहीं भी पूंजी निवेश करने से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। प्रेम सम्बन्धो से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला रिजल्ट प्राप्त होगा।

धनु राशि वाले लोगों को किसी भी प्रकार के लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचना होगा। घरेलू सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में अचानक कुछ बदलाव हो सकता है, जिसके कारण आपका कामकाज प्रभावित होगा। आप कोई भी काम बिना सोचे-समझे ना करें। पैसा कमाने के लिए आप सही मार्ग का चुनाव कीजिए। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे, इसलिए आप बच्चों पर लगाम रखें।

मकर राशि वाले लोगों को अपने काम से काम रखने की आवश्यकता है। आप दूसरों के मामले में ना बोलें। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अचानक कुछ क्षेत्रों से लाभ के नए-नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। इस राशि के लोग कारोबार के सिलसिले में किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान बाहर के खानपान से परहेज करें। छात्रों का समय मिलाजुला रहने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button