राशिफल

शनि कृपा से इन 4 राशियों के ग्रह हुए बलवान, हर तरफ से मिलेगा लाभ, किस्मत देगी साथ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति मनुष्य के जीवन में विभिन्न प्रकार के बदलाव लाती है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत है तो इसकी वजह से जीवन आरामदायक व्यतीत होता है परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति के अनुसार ही जीवन में परिणाम मिलते हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनकी राशि में ग्रह मजबूत रहेंगे। शनिदेव की कृपा से इन राशियों के लोगों को हर तरफ से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं और किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा।

आइए जानते हैं शनि कृपा से किन राशियों के ग्रह हुए बलवान

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर शनि कृपा बनी रहेगी। इनकम के कई नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। खर्चों में कमी आएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से समय मजबूत रहेगा। पुरानी शारीरिक परेशानियों से राहत मिल सकती है। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों का समय जबरदस्त रहेगा। शनि कृपा से आपके सितारे मजबूत रहने वाले हैं। किसी पुराने कामकाज की योजना पूरी होगी। कई मामलों में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। प्रेम जीवन में चल रही दिक्कत दूर होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि वाले लोगों का समय बढ़िया रहेगा। शनिदेव की कृपा से आपकी सेहत में सुधार आएगा। कामकाज में आगे बढ़कर आप रुचि दिखाने वाले हैं। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आप अपने जीवन साथी के साथ प्रेम और रोमांस के साथ वक्त व्यतीत करेंगे। माता की सेहत में सुधार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित हो सकते हैं। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। आपकी किस्मत आपका पूरा सहयोग देने वाली है। भाग्य के सहारे आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को आमदनी के नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। शनिदेव की कृपा से जीवन की परेशानियां दूर होंगी। आप अपने कामकाज में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। व्यापार में आप लगातार उन्नति हासिल करेंगे। प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपको अपने कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने आपको काफी अकेला महसूस करेंगे। आप बेकार की चिंता मत लीजिए अन्यथा इसकी वजह से आपका शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी योजनाओं पर गंभीरता से सोच-विचार करना होगा। शादीशुदा जिंदगी बेहतर रहेगी। पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा। इस राशि के लोग अपने प्रिय से कुछ खास बातें कर सकते हैं।

वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए आपको खुद पर भरोसा करना होगा। आप अपना आत्मविश्वास कमजोर मत होने दीजिए। सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आप अपने कामकाज पूरे करें। काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। गृहस्थ जीवन में प्रेम बना रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि वाले लोगों के मन में बहुत से विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके कारण आपकी चिंता बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में कुछ बदलाव होने की संभावना बन रही है, जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। काफी लंबे समय से नौकरी के प्रयास सफल होंगे। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहने वाला है। प्रेम संबंधित मामलों में आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

कर्क राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कमजोर रहेगा। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। आप अपनी योजनाओं पर ध्यान दीजिए। काम में कोई गलती आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। मानसिक रूप से आप कमजोर ना हो। शादीशुदा जिंदगी अच्छी व्यतीत होगी। जीवनसाथी का हर कदम पर साथ मिलेगा। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी आमदनी भी ठीक-ठाक रहेगी परंतु आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। अचानक बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपना कोई जरूरी काम पूरा करेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। कार्यस्थल में अधीनस्थ लोग आपके कार्यों में मदद कर सकते हैं। बेवजह के खर्चों पर लगाम रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से अनबन होने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोग कोई भी निवेश करने से बचे। निवेश करने के लिए यह समय ठीक नहीं है। किसी करीबी मित्र से मुलाकात करके आपका मन काफी खुश रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा।

मकर राशि वाले लोगों के ग्रह कमजोर रहेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी काम में जल्दीबाजी दिखाने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस राशि के लोग लंबी दूरी की यात्रा ना करें। नौकरी के क्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिल सकता है। मनोरंजन के कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों को कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है। विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहने की जरूरत है। किसी काम में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। शादीशुदा जिंदगी सामान्य रूप से व्यतीत होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपने कामकाज योजनाओं के तहत पूरे करने होंगे, इससे आपको बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button