राशिफल

सूर्य कृपा से इन 3 राशियों के जीवन से दूर होंगे निराशा के बादल, परिवार में बढ़ेंगी खुशियां

आकाश मंडल में सभी ग्रह-नक्षत्र समय के साथ-साथ अपनी स्थिति बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति प्रबल रहेगी। इन राशि वालों को सूर्य देव की कृपा से अपने जीवन की सारी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और घर परिवार में खुशियां ही खुशियां आने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं सूर्य कृपा से किन राशि वालों के जीवन की निराशा होगी दूर

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर सूर्य देव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको कई क्षेत्रों में अपार सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। बड़ी मात्रा में आपके हाथ पैसा लग सकता है। घर-परिवार की सारी परेशानियां दूर होंगी। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। अपने भविष्य को लेकर कोई नई योजना बना सकते हैं, जिसका अच्छा फायदा मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी सकारात्मक सोच की वजह से लगातार आगे बढ़ेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

सिंह राशि वाले लोगों की किस्मत पूरा साथ देगी और पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। सूर्य देव की कृपा से घर परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप कोई बड़ा निवेश करने का सोच सकते हैं। आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों को सूर्य देव की कृपा से व्यापार में भारी लाभ मिलने के योग हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। संतान के विवाह में जो भी परेशानियां चल रही थी उसका समाधान निकल सकता है। फंसा हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बेरोजगार लोगों को बहुत ही जल्द अच्छी नौकरी मिल सकती है। जमीन-जायदाद के मामलों में अच्छा फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। आपको बाहर के खान-पान से बचना होगा अन्यथा स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुरानी बात आपके मन को काफी चिंतित करेगी। आमदनी में कमी आ सकती है, इसलिए इनकम के अनुसार आपको खर्चों पर भी कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय मत लीजिए। परिवार में कोई वाद-विवाद पनप सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। कामकाज के सिलसिले में जल्दीबाजी करने से बचना होगा। अगर आप अपने कार्य योजनाओं के तहत पूरा करेंगे तो इससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। माता जी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए।

कर्क राशि वाले लोगों को मिला-जुला परिणाम हासिल होगा। व्यापार के सिलसिले में आपको कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। बिजनेस में थोड़ा मुनाफा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में नए नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना होगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप बेकार का तनाव मत लीजिए। जरूरी कामों को पहले खत्म करें। दूसरों की बातों में आने से बचना होगा। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है परंतु आपके मन को खुशी मिलेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों को कोई भी काम साझेदारी में आरंभ करने से पहले सोच-विचार करना होगा अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। किसी खास व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी परेशान रहेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ आप मनोरंजन के कार्यक्रम में समय व्यतीत कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर अगर कोई वाद-विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा परंतु इसके बावजूद भी आप अपने सभी कार्य साहस के साथ पूरा करेंगे और उसमें आपको सफलता मिलने की भी संभावना है। शत्रु पक्ष कार्य क्षेत्र में कुछ परेशानियां उत्पन्न कर सकते हैं, इसलिए आप थोड़ा सतर्क रहें। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। इस राशि के लोग किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

धनु राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम हासिल होंगे। आप दूसरों की बातों में आकर कहीं भी पूंजी निवेश ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। वित्तीय संसाधनों पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो वह कम हो सकता है। पड़ोसियों के साथ किसी भी बात को लेकर वाद-विवाद मत कीजिए अन्यथा आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन होने के योग नजर आ रहे हैं, इसलिए आपको परिस्थितियों के अनुसार खुद में भी बदलाव करने की जरूरत है। कुछ जरूरी कामों में आसपास के लोगों की सहायता मिल सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बाहर के खानपान से दूर रहें।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने किसी रिश्तेदार की आर्थिक सहायता कर सकते हैं। निजी संबंधों के मामले में विवाद की स्थिति उत्पन्न नजर आ रही है परंतु आप इसको समझदारी से सुलझाने की कोशिश कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। संतान को अच्छे काम करते हुए देख आपके मन को खुशी मिलेगी। पिताजी के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button