राशिफल

सूर्य कृपा से इन 6 राशियों का कष्टकारी समय होगा दूर, भाग्य होगा रोशन, आमदनी के खुलेंगे मार्ग

ग्रह-नक्षत्र रोजाना ही अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर सूर्य देव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन के कष्टों से छुटकारा मिलेगा। इनका सोया हुआ भाग्य जागने वाला है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी सूर्य देव की कृपा

वृषभ राशि वाले लोगों का समय बेहद अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने कामकाज से काफी संतुष्ट रहेंगे। आपका मन शांत रहेगा। राजनीति की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। सूर्यदेव के आशीर्वाद से समाज में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कुछ नया सीखने को मौका मिल सकता है। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आपको आने वाले समय में अच्छा फायदा देखने को मिल सकेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होने की संभावना नजर आ रही है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम नजर आ रहा है। सूर्य देव की कृपा से संपत्ति की प्राप्ति के शुभ संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक संपत्ति का यदि कोई विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है। मकान और दुकान खरीदने की सोच रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय उत्तम फलदायक रहेगा। व्यापार में आमदनी के नए नए स्रोत हासिल हो सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। सूर्यदेव के आशीर्वाद से किस्मत आपका पूरा साथ देगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे।

धनु राशि वाले लोगों का समय ठीक रहेगा। आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। आप जिससे कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको महारत हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। वेतन में वृद्धि के योग हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपका मन खुश रहेगा। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मकर राशि वाले लोगों को आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सूर्य देव की कृपा से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे।

मीन राशि वाले लोगों को उन्नति के नए-नए मार्क हासिल होंगे। सूर्य देव के आशीर्वाद से दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां खत्म होंगी। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं। विदेश से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में आप कुछ नया बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें आपको काफी हद तक अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा आपकी कोई मूल्यवान और प्रिय चीज चोरी या गुम हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों का समय काफी भागदौड़ और मेहनत भरा रहेगा। किसी जरूरी काम को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। दोस्तों की पूरी सहायता मिलेगी। महत्वपूर्ण कामों में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी, जिससे आपका मन काफी परेशान रहने वाला है। रोजगार प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। इस राशि के लोग कोई भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक से पढ़ लीजिए।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं तो कुछ समय के लिए रुक जाएं क्योंकि अभी समय ठीक नहीं है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आप कठिन विषयों पर फोकस करें। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान देना होगा अन्यथा स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कामकाज के प्रति आपको धैर्य रखना होगा। कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें। विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। अचानक दुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी। प्रेम विवाह होने के योग हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button